फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

बाइक सवार ने एमबीए छात्रा का मोबाइल लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बाइक सवार ने एमबीए छात्रा का मोबाइल लूटा
विज्ञापन

मुरादनगर। जलालपुर कुटी रोड पर बुधवार दोपहर बाइक सवार बदमाश ने एमबीए छात्रा का मोबाइल लूट लिया। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के समय छात्रा अपनी बहन के साथ दुकान पर जा रही थी।

जलालपुर कुटी रोड गली नंबर 9 निवासी मानसी पुत्री विनोद त्यागी एमबीए प्रथम की वर्ष की छात्रा है। मानसी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे अपनी बहन वंशिका के साथ दुकान से चार्ट पेपर लेने जा रही थी। इसी बीच मोबाइल पर कॉल आ गई, बात करने के लिए मोबाइल कान पर लगाया ही था, कि पीछे से बाइक सवार बदमाश आया और मोबाइल लूट कर फरार हो गया। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed