{"_id":"628fd987c18ab16219010c3c","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd239056353","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म छिपाकर युवती से की दोस्ती फिर दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म छिपाकर युवती से की दोस्ती फिर दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म छिपाकर युवती से की दोस्ती फिर दुष्कर्म का प्रयास
मोदीनगर। एक युवती से सोशल मीडिया पर गैर संप्रदाय के युवक द्वारा धर्म छिपाकर दोस्ती करने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी लगने पर होटल पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने देर शाम निवाड़ी थाने पर प्रदर्शन किया। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती गाजियाबाद स्थित कंपनी में जॉब करती है। बताया गया कि कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों में जान पहचान के बाद नंबरों का आदान प्रदान हो गया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। आरोप है कि युवक युवती को बहला-फुसलाकर बृहस्पतिवार को निवाड़ी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक यूनिवर्सिटी के आसपास बने ओयो होटल में ले गया। इसी बीच युवती को युवक की सच्चाई पता लग गई। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की जानकारी हिंदू युवा वाहिनी को लगी तो जिला महामंत्री नीरज शर्मा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर जमा भीड़ ने युवक की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने के काफी देर तक हंगामा हुआ। महामंत्री नीरज शर्मा का आरोप है कि निवाड़ी पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।