{"_id":"6283fcaf051062685f3a6d6b","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2385646182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से तंग ऑटो चालक की खुदकुशी सीमा विवाद में उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों से तंग ऑटो चालक की खुदकुशी सीमा विवाद में उलझी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूदखोरों से तंग ऑटो चालक की खुदकुशी सीमा विवाद में उलझी
मोदीनगर। सूदखोर से परेशान होकर खुदकुशी करने वाले ऑटो चालक भारत भूषण के परिजन कार्रवाई के लिए थाने दर थाने भटक रहे हैं। मोदीनगर और भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय मामले को सीमा विवाद में उलझा दिया है। दोनों थानों की पुलिस मामले को एक दूसरे की सीमा से बाहर का मामला बता रही है। परिजन कार्रवाई की उम्मीद में मंगलवार को मोदीनगर थाने पहुंचे लेकिन एक बार फिर निराश होकर लौट गए।
दौसा बंजारपुर गांव निवासी भारत भूषण ऑटो चालक थे। उन्होंने मोदीनगर के गोविंदपुरी निवासी एक सूदखोर से आठ हजार रुपये उधार लिए थे। किस्तें नहीं चुका पाने के कारण सूदखोर ने ऑटो जब्त कर भारत को अपमानित किया था। सूदखोर के अपमान से आहत होकर भारत ने 11 मई को जहरीला पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने बगैर पीएम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना के बाद से परिवार के लोग सूदखोर पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को मृतक भारत के भाई मुकेश, संजय जाटव आदि के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर मोदीनगर थाने पहुंचे। मुकेश ने बताया कि पुलिस ने मामला भोजपुर क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद वह भोजपुर थाने पहुंचे तो वहां मामला मोदीनगर क्षेत्र का बता दिया गया। बड़ी मुश्किल से एक दरोगा ने प्रार्थना लिया और जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर उन्हें वहां से टरका दिया। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि सीमा विवाद जैसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।