{"_id":"62377f54e66d7857cd215e40","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2356438116","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की धन्यवाद विजय यात्रा से हाईवे पर लगा चार किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की धन्यवाद विजय यात्रा से हाईवे पर लगा चार किमी लंबा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक की धन्यवाद विजय यात्रा से हाईवे पर लगा चार किमी लंबा जाम
मुरादनगर। भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी द्वारा रविवार को धन्यवाद विजय यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ हाईवे पर चार किमी लंबा जाम लगा गया। गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले लोगों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विधायक अजीतपाल त्यागी की धन्यवाद विजय यात्रा रविवार सुबह करीब 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन यात्रा में शामिल होने के लिए लोग 10 बजे से आना शुरू हो गये थे। आड़े तिरछे वाहन खड़े होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में जाम के कारण वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। करीब 11:45 बजे विधायक अजीतपाल त्यागी ने धन्यवाद विजय यात्रा की शुरूआत की तो मेरठ की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। हाईवे पर डागर विहार कॉलोनी के सामने से यात्रा शुरू हुई, बस स्टैंड से मुख्य कस्बा रोड पर यात्रा पहुंची। हाईवे पर डागर विहार कॉलोनी से मेन कस्बा रोड पर यात्रा को पहुंचने पर यात्रा को करीब 30 मिनट का समय लगा। इसके चलते हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब चार किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना नहीं जाम से बचने के लिए लोगों ने पाइप लाइन व अन्य संपर्क मार्गो का सहारा लिया। सुबह 10 बजे से जाम लगना शुरू हुए और दोपहर करीब एक बजे तक रहा। विधायक अजीतपाल त्यागी की धन्यवाद यात्रा में जन सैलाब उमड़ा। 40 जगह विधायक स्वागत किया। विधायक अजीतपाल त्यागी ने दूसरी बार रिकार्ड मतों से विजय बनाने पर लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, पूर्व प्रमुख रमेश चंद त्यागी, सुनील गर्ग गुडडू, नितिन गोयल, सुनील चौधरी, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि यात्रा के चलतेे दिल्ली-मेरठ हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और थाना पुलिस को तैनात किया था।
बुलडोजर लेकर की पुष्प वर्षा
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल के नेतृत्व में बुलडोजर लेकर विधायक अजीतपाल त्यागी पर पुष्प वर्षा की गई। प्रिया सिनेमा के पास बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़ ने विधायक का स्वागत किया। नगर पालिका परिषद में सभासद बिंदु त्यागी ने महिला टीम के साथ फूलों की वर्षा और होली खेल कर विधायक का स्वागत किया। ओबीसी बैंक के पास भाजना नेता संजीव त्यागी, मेडिकल स्टोर संचालक अमित त्यागी, भारत गैस एजेंसी संचालक विनोद जिंदल ने विधायक का स्वागत किया।