फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

पैराकमांडो विशाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पैराकमांडो विशाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन

मोदीनगर। पंजाब के फिरोजपुर में सप्ताहभर पूर्व पैरा कमांडों ट्रेनिंग के दौरान नदी के तेज बहाव में बहे कमांडो विशाल चौहान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा मंगलवार सुबह गांव पहुंचा। अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के क्षेत्र से पहुंचे जनसैलाब ने पैरा कमांडो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा के दौरान विशाल चौहान अमर रहें और भारत माता की जय के गगनचुंबी नारे लगे। छोटे भाई गगन ने मुखाग्नि दी। खेत पर राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ विशाल चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
पिलखुवा से सटे भोजपुर थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी जीतपाल सिंह के बड़े पुत्र विशाल चौहान उर्फ कपिल करीब तीन वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। वह 21 राजपूताना घातक बटालियन के हिस्सा थे। वर्तमान में विशाल की तैनात पंजाब के फिरोजपुर में थी और उनकी पैरा कमांडो की ट्रेनिंग चल रही थी। सप्ताहभर पूर्व फिरोजपुर में तैराकी अभ्यास के दौरान विशाल नदी के तेज बहाव में बह गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पिता जीतपाल सिंह और माता सुषमा देवी फिरोजपुर रवाना हो गए। सोमवार को विशाल का शव बरामद हुआ तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें ब्रिगेडियर, लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर के अलावा अन्य अधिकारी शामिल रहे। वहीं विधायक डॉ. मंजू शिवाच, पूर्व विधायक धर्मेश तोमर, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, थानाध्यक्ष भोजपुर मुनेश कुमार, ग्राम प्रधान आकाश तोमर, जगमोहन सिंह, अजय तोमर, संजय, शौराज सिंह तथा राकेश सिंह आदि सहित हजारों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

नहीं पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीणों में दिखा रोष
21 राजपूताना घातक बटालियन में तैनात पैरा कमांडो विशाल चौहान का शव सोमवार को बरामद हो गया था। मंगलवार सुबह पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार में कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed