फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

चचेरी बहनों को रौंदा, एक की मौत, थाने के बाहर शव रखकर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चचेरी बहनों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

थाने के बाहर शव रखकर हंगामा
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्यौड़ी में शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने दो बच्चियों को रौंद दिया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बच्चियां चचेरी बहनें थीं। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भोजपुर थाने के बाहर वाहन में शव रखकर हंगामा किया। जिन्हें पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

जिला मेरठ के थाना खरखौदा स्थित गांव उल्धन मढै़या निवासी सुरेश कुमार व मुनेश कुमार दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों भाई भोजपुर के त्यौड़ी गांव में एक क्रेशर पर मजदूरी करते हैं। उनके परिवार भी यहीं रह रहे हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे सुरेश की 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान अपनी चचेरी बहन भतेरी के साथ दुकान से सामान लेने जा रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक ने दोनों बहनों को कुचल दिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गए। घटना के बाद परिजन मृतक बच्ची का शव लेकर भोजपुर थाने पहुंचे और शव गाड़ी में रखकर हंगामा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed