फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

फैक्ट्री में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप लगा हंगामा-तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फैक्टरी में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप लगा हंगामा-तोड़फोड़
विज्ञापन

मुरादनगर। दुहाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित गत्ता फैक्टरी विश्वकर्मा इंटर प्राइजेज में काम करने वाले मजदूर शिवम (19) निवासी मुरादग्राम पुरपुर्सी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फैक्टरी की तरफ से करंट से मौत होने की सूचना पर पहुंचे परिजन मौके पर पहुंचे पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इतना ही नहीं, गुस्साए परिजनों व लोगों ने फैक्टरी के ऑफिस व परिसर में खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक, अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
मुरादग्राम पुरपुर्सी निवासी बंटी रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाते हैं। उनके परिवार में पत्नी सोनू, बेटी पूजा, पिंकी, सुमन, अर्चना के अलावा एक बेटा शिवम था। बंटी के मुताबिक करीब पांच माह से शिवम दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा इंटर प्राइजेज कंपनी में काम कर रहा था। बुधवार सुबह शिवम काम करने के लिए फैक्टरी गया था। दोपहर करीब एक बजे फैक्टरी से फोन आया कि मशीन पर काम करते समय करंट लगने से शिवम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग फैक्टरी पहुंचे तो परिसर में खड़ी कार में शिवम का शव मिला। शरीर पर निशान मिलने पर परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिम्मेदारों के गायब मिलने पर लोगों ने की तोड़फोड़
लोगों ने फैक्टरी मालिक और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन वह फैक्टरी से नदारद मिले। इसके बाद गुस्साए लोगों ने फैक्टरी के दफ्तर और परिसर में खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना पर मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश की। लेकिन लोग फैक्टरी मालिक व अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही और उपेक्षा से मौत होने का लगाया आरोप
शिवम के परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक, अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और उपेक्षा से शिवम की मौत हुई है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि शुरूआती जांच में करंट लगने से शिवम की मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि, मृतक के पिता बंटी की तहरीर के आधार पर फैक्टरी मालिक, अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed