फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghaziabad

सबको देनी है यह शिक्षा, पर्यावरण की करो सुरक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकालती छात्राएं।
सबको देनी है यह शिक्षा, पर्यावरण की करो सुरक्षा
विज्ञापन

मुरादनगर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। लगातार बढ़ रहा प्रदूषण स्तर भविष्य के खतरे की घंटी है। अगर इसकी रोकथाम के लिए समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति भयावह होगी। सबको मिलकर प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करना होगा। फैक्टरियों से निकलने वाले धुएं को कम करने के साथ जमीन पर हरियाली को बढ़ाना होगा। शुक्रवार को मुरादनगर के श्री हंस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर यह संदेश दिया। साथ ही पौधे लगाने की शपथ ली।

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत निकाली गई रैली को कॉलेज के उपप्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा और एनसीसी ऑफिसर डॉ. अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने संदेश दिया कि ‘हम सब ने यह ठाना है, पर्यावरण स्वच्छ बनाना है’ ‘सबको देनी है यह शिक्षा, पर्यावरण की करो सुरक्षा।’ ‘पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं, आओ पेड़ पौधे लगाए’ आदि स्लोगन लिखकर छात्राएं रैली में शामिल हुईं। रैली कॉलेज से शुरू होकर रावली रोड, जीतपुर, मैन बाजार होते गंग नहर पर समाप्त हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सुखपाल सिंह तोमर ने पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। शपथ दिलाई कि प्रत्येक छात्रा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अपने घर में आसपास 10 पौधे लगाएं। तभी हम स्वच्छ व साफ सुथरे पर्यावरण की कल्पना कर सकते हैं। इस मौके पर विनोद शर्मा, सौदान सिंह, रविंद्र कुमार, अखिलेश, राजकुमार, योगेश राघव, सुमित, रामकुमार, सुनील, ताज मोहम्मद, शिवकुमार, अशफाक, आजाद, संजय, कल्पना आनंद , हेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed