{"_id":"5a25a8e74f1c1b0d698bfed2","slug":"ghar-ghar-me-mili-nashe-ki-pudiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर मिली अवैध शराब और नशे की पुड़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर मिली अवैध शराब और नशे की पुड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब, चरस, अफीम और गांजा कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर से सप्लाई होता है। पुलिस के आला अफसरों को इसकी जानकारी मिल रही थी। इसके चलते एसपी सिटी ने सोमवार को कंकरखेड़ा पुलिस और आरएएफ के साथ छापा मारा। यहां पर अधिकतर घरों से शराब एवं बड़ी संख्या मेें गांजे की पुड़िया मिलीं। पुलिस ने कई युवकों एवं एक महिला को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस ने फाजलपुर में भी कई घरों में छापेमारी की। हालांकि वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
रोहटा रोड स्थित जवाहरनगर की मद्रासी बस्ती नशे के अवैध धंधे को लेकर चर्चा में है। यहां पर कुछ लोग शाम को ठेलों पर शराब और नशे की पुड़िया खुलेआम बेचते हैं। स्थानीय लोग काफी समय से इसकी शिकायत कर रहे थे। यहां पर कई लोगों की इस शराब के पीने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद कंकरखेड़ा पुलिस इस अवैध धंधे को बंद कराने में विफल रही। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने सोमवार को भारी पुलिस बल एवं आरएएफ के साथ मद्रासी बस्ती में छापेमारी की।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स देख स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। वे घरों में ताले लगाकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने घरों के दरवाजे तोड़कर छापेमारी की। यहां से अवैध शराब और गांजे की पुड़िया बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस भोला रोड स्थित घरों पर पहुंची। वहां भी गृह स्वामी ताला लगाकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीमेंट की चादरों की छत तोड़कर छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने बड़ी संख्या में चरस, अफीम एवं गांजा की पुड़िया बरामद कीं
विज्ञापन
एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर को फटकारा
छापेमारी के दौरान कई घरों पर ताला लगा मिलने पर एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कार्रवाई की सूचना लीक करने की बात भी कही। लोगों से पूछताछ करने पर पता चलता कि आरोपी घर से अभी भागा है। कई घरों में ऐसा मिलने पर एसपी सिटी बोले कि आखिर आरोपियों को सूचना कौन दे रहा है। जरूर कोई पुलिसकर्मी आरोपियों का सहयोग कर रहा है। एसपी सिटी ने कहा कि आरोपियों के तंत्र की भी जांच कराई जाएगी। यदि पुलिस की भूमिका मिली तो कार्रवाई होगी।
पुलिस से बचने के लिए पाल रखे थे कुत्ते
कई आरोपी शातिर हैं। उन्होंने पुलिस से बचने के लिए अच्छी नस्ल के कुत्ते पाल रखे थे। इन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमले का प्रयास किया।
नर्क से निजात दिला दो
पुलिस कार्रवाई से कई लोग खुश दिखे। उन्होंने एसपी सिटी से कहा कि साहब इस नर्क से निजात दिला दो। आरोपी पुलिस से साठगांठ कर शराब एवं नशीले पदार्थ बेचते हैं। एसपी सिटी ने अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन लोगों को दिया।