फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Getting rid of blood splatter in missing cab drivers car, sensation, farmers warn

लापता टैक्सी ड्राइवर की कार में खून के छींटे मिलने से सनसनी, किसानों ने दी चेतावनी

Sat, 05 Aug 2017 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 05 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
Getting rid of blood splatter in missing cab drivers car, sensation, farmers warn
कार में मिले खून के छींटे

मेरठ में पाली के ग्रामीणों ने लापता टैक्सी ड्राइवर की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर किसान शनिवार को कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गये। इस दौरान पुलिस पर केस में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान रालोद के मंडल अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने जल्द घटना का खुलासा नहीं करने पर एडीजी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। जिला पंचायत सदस्य पति विनोद कालंदी ने भी घटना के जल्द खुलासे की मांग की। बपारसी में हुई डकैती की जांच को पहुंची एसएसपी को कोतवाली घेराव की सूचना मिली तो वह भी एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ थाने पहुंच गई और शामली से बरामद टैक्सी की जांच पड़ताल की। ग्रामीणों को जल्द घटना का खुलासा कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण धरने से उठकर वापस गांव लौटे। पुलिस ने लापता हुए टैक्सी चालक संगीत के चाचा संतराम पुत्र मामचंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस की कई टीम इस केस का खुलासा करने में जुट गई है।

विज्ञापन

Getting rid of blood splatter in missing cab drivers car, sensation, farmers warn
मिली कार में गोली के निशान

पाली गांव के सैंकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंचे और तीन अगस्त को टैक्सी बुक पर लेकर गये संगीत की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव कर धरने पर बैठ गये थे। इस दौरान रालोद के मंडल अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह,जिला पंचायत सदस्य पति विनोद कालंदी भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने इस केस के जल्द खुलासे की मांग की थी। लापता टैक्सी चालक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया तो पुलिस ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया, लेकिन पुलिस संगीत का पता नहीं लगा सकी। 

वहीं शामली से शुक्रवार को रात में लावारिश हालत में पड़ी मिली टैक्सी की हालत बंया कर रही है, कि संगीत के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती हैं, गाड़ी की टैक्सी चालक की सीट पर खून पड़ा मिला और अंदर से जैसे गोली चलने के बाद आगे के शीशे में लगी हैं। एसएसपी मंजिल सैनी ने टैक्सी की जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम ने भी टैक्सी की जांच पड़ताल की। एससपी ने जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुये। रालोद के मंडल अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही घटना का खुलासा नहीं हुआ तो एडीजी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। वहीं बपारसी में हुई डकैती, रासना में हुये मर्डर और पाली निवासी टैक्सी चालक की जल्द सकुशल बरामदगी नहीं होने पर रालोद इस मामले में आंदोलन करेंगे। जिला पंचायत सदस्य पति ठॉ. विनोद कालंदी ने भी एसएसपी मंजिल सैनी से जल्द घटना के खुलासे की मांग की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed