{"_id":"6373f9a14ffe5c7c48008520","slug":"get-the-cbi-inquiry-done-in-the-meat-case-initiative-city-news-mrt6138034157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट मामले की सीबीआई जांच कराएं : पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट मामले की सीबीआई जांच कराएं : पहल
विज्ञापन
मीट मामले की सीबीआई जांच कराएं : पहल
मेरठ। हाजी याकूब कुरैशी के मीट प्लांट में मिले 2400 क्विंटल मीट के सैंपल के मामले में सच संस्था के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता डॉ. संदीप पहल ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
खरखौदा के अल्लीपुर मोड़ पर हाजी याकूब कुरैशी के मीट प्लांट पर सील लगे होने के बावजूद मार्च महीने में अवैध रूप से मीट फैक्टरी संचालित होते हुए मिली थी। प्लांट से 24 सौ क्विंटल मीट बरामद हुआ था। प्रकरण में पहल ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा है कि मीट प्लांट का एमडीए से कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं था। उप्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कोई एनओसी व संचालन की अनुमति प्राप्त नहीं थी। एपीडा, नई दिल्ली से मीट निर्यात का कोई लाइसेंस भी नहीं था। मीट प्लांट के पास हैजार्ड एनालिसिस एंड क्रिटिकल कंट्रोल प्लांटस का लाइसेंस नहीं था। प्लांट में फॉर्मलीन का जो सॉल्यूशन मिला वह उपयोग करना प्रतिबंधित है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है।