फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Get out carefully, route diversion in the city tomorrow

दशहरा पर्व पर कल शहर में रूट डायवर्जन

Mon, 07 Oct 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Get out carefully, route diversion in the city tomorrow
दशहरा मेला
विज्ञापन

आठ अक्तूबर दशहरा के दिन दोपहर 12 बजे से देर रात मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगा डायवर्जन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दशहरा पर्व पर मंगलवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि शहर में रामलीला मैदान दिल्ली रोड, भैसाली मैदान शहीद स्मारक दिल्ली रोड, जेल चुंगी चौराहा विश्वविद्यालय रोड और सूरजकुंड पार्क मुख्य स्थल हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर आठ अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से दशहरा पर्व की समाप्ति तक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन रहेगा।
डायवर्जन प्लान: रोडवेज बसें
- दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर बाईपास तिराहा से बागपत बाईपास चौराहा, शोभापुर चौराहा, कंकरखेड़ा बाईपास चौराहे से कंकरखेड़ा आरओबी से होकर जीरो माइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। वापसी का रूट भी यही रहेगा।
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जीरो माइल बेगमपुल होकर भैसाली बस अड्डे तक ही आ सकेंगी। दिल्ली की ओर जाने के लिए वापस बेगमपुल चौराहे से जीरो माइल, कंकरखेड़ा, परतापुर बाईपास से दिल्ली रोड की तरफ होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों का डायवर्जन
- मुजफ्फरनगर की ओर से हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन मोदीपुरम फ्लाईओवर से सरधना फ्लाईओवर, परतापुर बाईपास से मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मार्ग से खरखौदा होते हुए जाएंगे।
- जेलचुंगी चौराहे पर दशहरा मेला का आयोजन होगा। ऐसे में गढ़ व मुरादाबाद की ओर से मुजफ्फरनगर व रुड़की की ओर जाने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से डायवर्ट कर तेजगढ़ी से एल ब्लॉक, बिजली बंबा चौकी से खरखौदा से मोहिउद्ीनपुर और फिर एनएच-58 परतापुर बाईपास से मोदीपुरम होते हुए जाएंगे।
- बिजनौर की ओर से हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन कमिश्नर आवास चौराहे से जीरो माइल से कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, से परतापुर बाईपास, शॉप्रिक्स तिराहा, बिजली बंबा बाईपास से जा सकेंगे।
- मुजफ्फरनगर की ओर से हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मोदीपुरम तिराहा से परतापुर बाईपास होते हुए मोहिउद्ीनपुर खरखौदा मोड़ से खरखौदा होकर निकाला जाएगा।
- दशहरा आठ अक्तूबर को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री का समय दशहरा मेला की समाप्ति तक लागू रहेगा।
शहर के अंदर डायवर्जन
- दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान में दशहरा मेला लगेगा। ऐसे में मेट्रो प्लाजा और दिल्ली चुंगी से शॉप्रिक्स मॉल के बीच सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन वाया बागपत रोड बिजली बंबा बाईपास से निकाले जाएंगे।
- सूरजकुंड पार्क में दशहरा मेला लगेगा। ऐसे में गांधी आश्रम चौराहा से सूरजकुंड मंदिर की ओर, सीताराम हॉस्टल पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर, स्पोर्ट्स मार्केट नाले से सूरजकुंड मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- भैसाली मैदान में दशहरा मेला लगेगा। ऐसे में जली कोठी, महताब तिराहा, सीएबी स्कूल और जीटीबी स्कूल से भैसाली मैदान की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- डिग्गी तिराहा व तेजगढ़ी चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहा के बीच सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed