फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   German companys counterfeit pharmaceutical factory, the accused fled

विदेशी कंपनी की होम्योपैथी की नकली दवा बनाने की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़

Wed, 26 Jul 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 26 Jul 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
German companys counterfeit pharmaceutical factory, the accused fled
जर्मन कंपनी की नकली दवा फैक्ट्री पकड़ी गई

क्षेत्र के सैनी गांव में जर्मन कंपनी की होम्योपैथी की नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस व कंपनी के अधिकारियों ने मौके से दवाई से भरे और खाली वाइल सहित वाइल पर लगने वाले लेबल भारी तादात में बरामद किए हैं। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। कंपनी के अधिकारियों ने इंचौली थाने में आरोपी के खिलाफ ट्रेडमार्क, कॉपीराइट अधिनियम सहित धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इंचौली थाने में सोमवार को डॉ. रेकवेग एंड को जर्मनी कंपनी के यूपी सर्किल के ऑपरेशन मैनेजर कौशल किशोर और जांच अधिकारी अमित कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि सैनी गांव में उनकी कंपनी की नकली दवाई बनाने की फैक्ट्री चल रही है। जहां पथरी को गलाने वाली नकली दवा का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारी इंचौली पुलिस के साथ सैनी गांव पहुंचे। वहां राधे पुत्र मलखान के घर छापा मारा। 
विज्ञापन


पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घर के अंदर देखा कि दवाई की बड़ी मात्रा में वाइल पड़ी हुई हैं। इंस्पेक्टर इंचौली एमपी सिंह के अनुसार, घर के बाहर सिलाई सेंटर का बोर्ड लगा था। जबकि भीतर नकली दवाई बनाने काम चल रहा था। पुलिस के मुताबिक एक कमरे के अंदर से डॉ रेकवेग एंड को जर्मनी  कंपनी के तीन हजार वाइल दवा से भरी हुई मिली। इसके अलावा ढाई हजार वाइल खाली और  दो हजार दवा के लेबल मिले। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक भरी वाइलों में पथरी को गलाने वाली नकली दवा भरी है।  पुलिस ने मौके से पूरी दवा सील कर दी और थाने ले आई। अधिकारी कौशल किशोर ने आरोपी राधे के खिलाफ ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए इंचौली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी राधे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए भरे सैंपल

German companys counterfeit pharmaceutical factory, the accused fled
यूपी पुलिस

इंस्पेक्टर इंचौली एमपी सिंह का कहना है कि कंपनी के कुछ अधिकारियों ने सैनी गांव स्थित एक घर में नकली दवा बनाने की जानकारी दी थी। थाना पुलिस ने उनके साथ जाकर छापामारी की। यहां हजारों की तादात में खाली व भरी हुई वाइल मिली हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी राधे के खिलाफ ट्रेडमार्क, कॉपीराइट व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच के लिए भरे सैंपल 
सैनी गांव में पुलिस के साथ पहुंचे कंपनी के पाइरेसी डिफेंस फोर्स के ऑपरेशन मैनेजर कौशल किशोर ने बताया कि यह पथरी को गलाने वाली दवा बलबरिज गुलरिज है। इसे एल्कोहल व अन्य केमिकल से तैयार किया जा रहा था। लैब में जांच के लिए दवा का सैंपल ले लिया है। आरोपी राधे के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed