फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gems and Jewellery Park will be five storeyed with basement

बेसमेंट के साथ पांच मंजिला होगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क

Mon, 28 Apr 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gems and Jewellery Park will be five storeyed with basement
मेरठ। शहर के सर्राफा कारोबार को तेज गति देने के लिए जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क का निर्माण वेदव्यासपुरी में कराया जाएगा। यह भवन बेसमेंट पार्किंग के साथ पांच मंजिला होगा, जिसमें एक ही गेट से एंट्री होगी। इसमें बैंक, कस्टम ऑफिस, गैस सप्लाई समेत तमाम सुविधाएं होंगी और एक ही गेट से एंट्री होगी। राइट्स कंपनी ने इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बना ली है। पिछले महीने सर्राफा व्यापारियों के सामने प्रजेंटेशन हुआ। व्यापारी बेहद सस्ती दर पर जमीन मांग रहे हैं, जबकि मेडा सर्वे कराकर बाजार कीमत पर ही जमीन देने का मन बनाए हुए है।
विज्ञापन



जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क में प्लान ए में छोटी बड़ी 196 यूनिट्स होंगी, जिसमें लगभग 63500 स्क्वायर मीटर कवर्ड एरिया होगा। इसी प्रकार प्लान बी में 214 यूनिट्स बड़ी और छोटी सभी मिलकर बनेंगी। इसमें लगभग 64,500 स्क्वायर मीटर जगह बना कर दी जाएगी। इसी के साथ कॉमन फैसिलिटी सेंटर, बैंक, कस्टम ऑफिस, गार्ड रूम, पॉवर बैकअप सप्लाई, गैस सप्लाई, एयर पाइप लाइन, ईटीपी, एसटीपी, गोल्ड लॉकर रूम आदि सुविधाएं होंगी। इस प्रोजेक्ट के नजदीकी ज्वेलर्स के लिए एक बड़ा कांपलेक्स आधुनिक सुविधाओं के साथ हो ताकि वर्कशॉप और रिटेल शोरूम एक दूसरे के पूरक के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन



मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारियों के साथ पिछले महीने राइट्स कंपनी के पदाधिकारियों ने प्रजेंटेशन दिया था। अब व्यापारियों को ओर से अवगत कराया जाना है कि कितने व्यापारी वहां जाने के इच्छुक हैं और किस दर पर वह स्थान लेंगे। उन्होंने बताया कि मेडा की ओर से सर्वे कराकर सर्किल रेट के आधार पर ही स्थान दिया जाएगा। सर्राफा व्यापारियों के पक्ष के बाद अब इस पर आगे बात बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed