फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gave two lekh duplicate check and robbed two lekh rupees cost jwellry

फर्जी चेक देकर सर्राफ से दो लाख रुपये के जेवर ठगे

Fri, 25 Sep 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
gave two lekh duplicate check and robbed two lekh rupees cost jwellry
किठौर(मेरठ)। शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने सराफ से दो लाख रुपये के जेवर ठग लिए। आरोपी ने बहन की शादी की बात कहकर सात लाख के जेवर बनवाए थे। बृहस्पतिवार को आरोपी एक बुजुर्ग को लेकर दुकान पर पहुंचा और उन्हें अपना चाचा बताया। आरोपी दुकानदार को एक चेक देकर और बुजुर्ग को वहीं छोड़कर दो लाख के जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में आदेश कुमार की महलवाला मार्ग पर ज्वेलरी की दुकान है। गत मंगलवार को एक व्यक्ति बाइक से वहां आया और अपना नाम इमरान बताया। उसने बहन की शादी की बात कहते हुए लगभग सात लाख के जेवर बनवाने की बात कही। आदेश ने उससे पांच लाख एडवांस देने की बात कही तो उक्त व्यक्ति ने जेवर बनने पर ही सारे रुपये देने के लिए कहा। बुधवार को उक्त व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और जेवर देखने के बाद दो बार में लेने को कहा। इसके बाद वह चला गया। बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह एक बुजुर्ग को साथ लेकर आया और जेवरात लेने की बात कही। आदेश ने बताया कि ठग ने बुजुर्ग को अपना चाचा बताया। इसके बाद वह बुजुर्ग को वहीं छोड़कर दो लाख रुपये के जेवर लेकर और चेक देकर चला गया। उक्त व्यक्ति ने बैंक खुलने से पहले आने की बात कही। पीड़ित ने बैंक में जाकर चेक दिखाया तो वह फर्जी निकला। आदेश ने ठग के साथ आए बुजुर्ग से जानकारी ली तो उसने अपना नाम राजेंद्र बताया। बुजुर्ग ने बताया कि वह तो होटल पर बर्तन धोने का काम करता है। कई दिन से उक्त व्यक्ति होटल पर सो रहा था और महलवाला तक चलने के बात कहकर उसे अपने साथ लेकर आया था। बुजुर्ग ने बताया कि वह उसे नहीं जानता। कस्बे में दिनभर मामला चर्चा का विषय बना रहा। पीड़ित आदेश ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी का कहना है कि बुजुर्ग से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाएं जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed