फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gave training for cleanness and kayakalp mission

ब्लॉक में भूजन एवं स्वच्छता मिशन कायाकल्प का प्रशिक्षण दिया

Sat, 07 Mar 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
gave training for cleanness and kayakalp mission
रोहटा। रोहटा ब्लॉक सभागार में तीन दिवसीय भूजल एवं स्वच्छता मिशन कायाकल्प के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन इसका समापन हो गया। इसमें भूजल के गिरते जल स्तर और गुणवत्ता पर गहन विमर्श व स्थायी समाधान के लिए जलग्रहण विकास एवं मृदा संरक्षण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान व संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एडीओ पंचायत विवेकानंद ने कहा कि प्रत्येक जीव के संपूर्ण जीवन निर्वाह के लिए जल आधारभूत प्राकृतिक संसाधन हैं। जल के बिना भूमंडल पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रशिक्षक करणवीर, तौसिफ अली, पिंटू ने कहा कि हमारे पूर्वज बहुत दूरदृष्टा थे व जल का जीवन में क्या महत्व है, इसकी गहरी समझ रखते थे। यही कारण है कि सभी सभ्यताएं एवं प्राचीन नगर नदियों व जल स्रोतों के करीब ही विकसित व समृद्ध होकर सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी। संचालन मनोज कुमार ने किया। विनोद कुमार, अंकुर सैनी, उमेश तोमर, धर्मेंद्र कुमार, नरेश पाल, प्रमोद कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed