फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gave healthy food to children left melunutration

सही खानपान देकर बच्चों को कुपोषण से बचाएं

Sat, 21 Dec 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
gave healthy food to children left melunutration
खरखौदा क्षेत्र के पांची गांव में सुपोषण कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं सीडीओ ईशा दुहन। - फोटो : KITHOR
खरखौदा/दौराला। पूरे जिले में बाल सुपोषण उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में गांव पांची में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पूरे जिले में 2055 आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल सुपोषण उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें सभी आंगनबाड़ी पंजीकृत केंद्रों पर छह माह के बच्चों का ऊपरी आहार हेतु अन्नप्रासन्न किया जा रहा है। बच्चों का जन्मदिन भी मनाया जा रहा है। समस्त तीन से छह वर्षों के बच्चों को सहभोज कराया गया। सभी जनपद के अधिकारियों को इसमें नोडल अधिकारी भी बनाया गया है। इस कार्यक्रम में समस्त चिकित्सा प्रभारी, खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त बाल विकास अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। गांव पांची में प्राथमिक स्कूल में आंगबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी गुंजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सिरोहा, मुख्य सेविका मनीषा, ग्राम प्रधान, खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद सहित अनिता त्यागी, सरिता त्यागी, रेनू, मालती, मधुबाला समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, दौराला क्षेत्र के चिरौड़ी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को बाल सुपोषण उत्सव मेले का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी उदित चौधरी ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में आए लोगों व बच्चों के माता-पिता से कहा कि बच्चों को सही खानपान नहीं मिलने से वे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। इससे बच्चों को बचाने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार देना चाहिए। हाल ही में जन्में बच्चों के लिए चूरमा से बनाया केक काटा और बच्चों को खिलाया गया। बच्चों को टॉफी आदि वितरित की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुशीला, महेेश शर्मा, संजीव कुमार, प्रधान सुनील आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed