फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gas cylinder falls from tourist bus at toll plaza, causing panic

Meerut News: टूरिस्ट बस से टोल प्लाजा पर गिरा गैस सिलिंडर, मची अफरातफरी

Fri, 08 May 2026 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder falls from tourist bus at toll plaza, causing panic
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब चलती टूरिस्ट बस की डिग्गी से गैस से भरा सिलिंडर अचानक सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि सिलिंडर किसी वाहन से नहीं टकराया। टोल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सिलिंडर को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


टोल प्लाजा सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के गांव कांकर से श्रद्धालुओं को लेकर एक टूरिस्ट बस हरिद्वार और ऋषिकेश जा रही थी। दोपहर में बस सिवाया टोल प्लाजा की लाइन नंबर पांच से गुजर रही थी। इसी दौरान बस की डिग्गी में रखा भरा गैस सिलिंडर अचानक सड़क पर गिर गया। सिलिंडर गिरते ही टोल लेन से गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालकों ने अचानक ब्रेक लगाए। टोल सुरक्षा कर्मी ओमपाल सिंह और अश्वनी चौधरी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सिलिंडर को सड़क से हटाया और टोल कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया। करीब तीन किलोमीटर आगे पहुंचने पर पीछे से आए एक अन्य बस चालक ने टूरिस्ट बस के परिचालक देवी सिंह यादव को सिलिंडर गिरने की जानकारी दी। इसके बाद परिचालक दूसरे वाहन से लिफ्ट लेकर वापस टोल प्लाजा पहुंचा और सिलिंडर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed