{"_id":"5a06fc924f1c1b60678ba801","slug":"gas-cylinder-cracked-in-baraut-11-people-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से मची चीख-पुकार, महिला समेत 11 लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर फटने से मची चीख-पुकार, महिला समेत 11 लोग झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
मौके पर भीड़ इकट्ठा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में गुराना रोड गली नंबर छह में स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर फट जाने से अफरा तफरी मच गई। इसमें एक महिला समेत 11 लोग झुलस गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन
पढ़ें : शादी वाले घर में सिलेंडर ब्लास्ट, घायलों की तस्वीरें देख सहम जाएंगे
विज्ञापन
गुराना रोड गली नंबर छह में नदीम पुत्र वजीर का मकान है। वह राईस मिल मालिक है। उनके परिवार में शुक्रवार को शादी थी और मेहमान घर में भी थे। शनिवार को सुबह के समय नदीम की पत्नी हाजरा गैस के चूल्हे पर चाय बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जब महिला चिल्लाई तो परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला। इससे सिलेंडर धमाके के साथ फट गया और मकान में भी जगह-जगह दरार आ गई। धमाके की आवाज और चीख पुकार सुनकर लोग उधर दौड़े और घायलों को निजी अस्पताल में भेजा। आग लगने से हाजरा पत्नी नदीम, इरशाद पुत्र शब्बीर, आरिफ पुत्र नौशाद, इमरान पुत्र इनाम, मोहम्मद साजिद पुत्र इकबाल, इरफान पुत्र हनीफ, महीनुद्दीन पुत्र गुलाब नबी, फरमान पुत्र हनीफ, इनामुद्दीन, नदीम, अयूब गुराना रोड बड़ौत झुलस गए। परिजनों ने सभी 11 झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर महिला को दिल्ली रेफर किया । महिला 90 प्रतिशत झुलसी हुई बताई गई है। सूचना पर सीओ रमाला, कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। इस हादसे के बाद गली नंबर छह और उनके मकान पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी और कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/