फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gao me beechoobeech hatya

गांव के बीचोबीच हत्या, पुलिस को खुली चुनौती   

Tue, 13 Feb 2018 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Feb 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
gao me beechoobeech hatya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हल्की बारिश हो रही थी। राजमिस्त्री बबलू पत्नी सुमन से बोला कि तुम चाय बनाओ, मैं नहाकर आता हूं। बबलू बाल्टी लेकर नल पर पहुंचा। वह नहा रहा था। तभी गेट से आवाज आई कि बबलू घर पर है क्या। बबलू बोला कौन है, तभी एक बदमाश बोला कि घर पर काम कराना है। उसने नहाते हुए ही दरवाजे की कुंडी खोली, तभी दो बदमाशों ने गोलियां की बौछार कर दी। सुमन जीने की तरफ दौड़ी। बबलू का भाई महेंद्र छत से कूद आया। तब तक बदमाश बबलू को मार चुके थे। बदमाशों तक महेंद्र पहुंच तो गया था। लेकिन बदमाश बैग छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


पकड़े जा सकते थे बदमाश 
बबलू का घर गांव के बीचोबीच है। गली भी छोटी है। आने-जाने का रास्ता भी एक है। सुबह का समय था। खूब चहल पहल थी। तीन बदमाश पल्सर बाइक पर आए और वारदात कर आसानी से फरार हो गए। महेंद्र की तरह थोड़ी से हिम्मत गांव वाले दिखा देते तो शायद हत्यारे मौके पर ही पकड़े जाते। 
विज्ञापन


जंगलराज बन गया जिला 
जिले में एक के बाद एक हत्या की वारदात हो रही हैं और पुलिस कातिलों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है। जिले में जंगलराज जैसा माहौल बन रहा है। लोग डरने लगे हैं कि बदमाश कब उनके साथ वारदात न कर दें। हत्या के गवाहों और पैरवी करने वालों में इतनी दहशत है कि कोई घर से निकल नहीं रहा। एसएसपी से लोग रोजाना सुरक्षा मांगने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed