फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ganna bhugtan ke liye sangharsh kregi aap

गन्ना किसानों के लिए संघर्ष करेगी आम आदमी पार्टी, दिलाया जाएगा बकाया भुगतान

Thu, 06 Sep 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Sep 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
ganna bhugtan ke liye sangharsh kregi aap
aap - फोटो : अमर उजाला

आप के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी गन्ना किसानों का बकाया भुगतान (दस हजार करोड़) दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। मंत्रियों, विधायक, कमिश्नर और डीएम का घेराव करेगी। हर कीमत पर उनका बकाया भुगतान दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान शिक्षामित्रों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद उनके साथ विश्वासघात किया। 

विज्ञापन

सांसद के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता दूसरे चरण की जन अधिकार पदयात्रा सहारनपुर से गौतमबुद्धनगर तक कर रहे हैं। यह यात्रा बुधवार को मेरठ पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार सुबह गाजियाबाद रवाना होंगे। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि सरकारी विभागों में 2005 के बाद की नियुक्ति वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए, आंगनबाड़ी कर्मचारियों व सभी विभागों के संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जगह-जगह शहर के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने सांसद संजय सिंह का स्वागत और यात्रा का समर्थन किया। पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, सचिव पंकज पाठक, यूपी एवं बिहार कॉर्डिनेटर समर कुमार, महाराष्ट्र प्रभारी आशुतोष सेंगर, अवध प्रांत अध्यक्ष ब्रज कुमारी, पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष संजीव सिंह, अंकुश कुमार, वंशराज दुबे, तुषार श्रीवास्तव, अभिषेक गोस्वामी, निर्मला कुमारी आदि रहे।

दंगा कराने वालों से रहें सावधान
प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार मिले, किसानों की खुशहाली के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो और पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हो। उन्होंने भाजपाइयों पर फर्जी वीडियो बनाकर दंगा कराने का आरोप लगाते हुए ऐसे नेताओं से सावधान रहने की लोगों से अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा में उठाएंगे पेंशन का मुद्दा

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कमिश्नरी पार्क में चल रहे शिक्षकों के आंदोलन में पहुंचे सांसद संजय सिंह ने शिक्षकों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह राज्यसभा में उठा चुके हैं और आगे भी उठाएंगे। 

चुनाव में नहीं करेंगे गठबंधन
एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि आप किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। आप पूरे देश में 80 से 100 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सासंद ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, महाराणा प्रताप आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने मुजफ्फनगर शहर में किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की। 
मेरठ कॉलेज गेट पर रैली का स्वागत 
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का सद्भावना यात्रा के मेरठ कॉलेज पहुंचने पर छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह ने स्वागत किया। संजय सिंह ने युवाओं को शुभकामनाएं देते एक दिन राज्यसभा की कार्रवाई देखने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह को 2019 के चुनाव के लिए युवाओं की टीम खड़ी करने को कहा। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed