{"_id":"611190468ebc3e787c62f268","slug":"gangster-caught-brinjal-15-junks-sued-city-news-mrt551204186","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने पर कबाड़ी: आखिर दबोचा गया गैंगस्टर सलमान, 15 कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशाने पर कबाड़ी: आखिर दबोचा गया गैंगस्टर सलमान, 15 कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज
Tue, 10 Aug 2021 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:20 PM IST
सार
मेरठ में कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने गैंगस्टर सलमान उर्फ बैंगन को दबोच लिया है। पुलिस ने 15 कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट के मुकदमे भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ - मेरठ पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में गैंगस्टर सलमान उर्फ बैंगन को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही 15 कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस नें शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई से कबाड़ियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
सोतीगंज में चोरी और लूट की गाड़ी काटने वाले कबाड़ियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध सलमान उर्फ बैंगन निवासी पूर्वा फैय्याज अली देहलीगेट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि सलमान और जीशान उर्फ पव्वा को एक साथ गैंगस्टर में निरुद्ध किया था।
विज्ञापन
एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि तीन दिन पहले 15 कबाड़ियों पर गुंडा एक्ट लगा था। इन कबाड़ियों के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सभी आरोपियों को पुलिस ने नोटिस भी भेज दिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सोतीगंज में चोरी के वाहन काटने वाले कबाड़ी नहीं बेचेंगे।
विज्ञापन
इंजनों की जांच पूरी, रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने बताया कि सोतीगंज से बरामद इंजनों की जांच फोरेंसिक टीम ने कर ली। जिनकी रिपोर्ट फोरेंसिक टीम आगरा को देनी है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद सोतीगंज के कबाड़ियों पर मुकदमे दर्ज होंगे।