फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangrape with two little girls in Shamli

यूपी: दो किशोरियों के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो किया वायरल

Tue, 07 Aug 2018 09:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with two little girls in Shamli
फाइल फोटो

शामली के कैराना में दो युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर लिया और जंगल में जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं, दूसरे मामले में किशोरी से गैंगरेप कर बनाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात दो युवकों ने सोती हुई किशोरी को अगवा कर लिया और खेत में ले जाकर गैंगरेप करने के बाद फरार हो गए। पीड़िता मंगलवार सुबह खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली। पीड़िता के परिजनों की तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

  
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात उसकी 16 वर्षीय लड़की अपने छोटे भाई बहनों के साथ कमरे में सो रही थी जबकि वह और उसकी पत्नी मकान की प्रथम मंजिल पर सो रहे थे। सोमवार की रात किशोरी के अपनी चारपाई पर नहीं मिली तो परिवार के लोग उसे तलाशने में लग गए। मंगलवार की अल सुबह करीब चार बजे किशोरी बदहवाश हालत में एक ग्रामीण के खेत में पड़ी मिली। किशोरी ने परिजनों को बताया कि रात करीब 12 बजे दो युवक वहां पहुंचे तथा उसे अगवा करके अपने खेत पर ले गए। वहां दोनों युवकों ने डरा धमका कर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद परिजन किशोरी को साथ लेकर कैराना कोतवाली पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आसिफ निवासी बधुपुरा और सोनू निवासी मन्ना माजरा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।

गैंगरेप कर अश्लील क्लिप वायरल करने का आरोप

कैराना में दो माह पूर्व किशोरी से गैंगरेप कर बनाई गई अश्लील क्लिप को आरोपियों ने वायरल कर दिया। पीड़िता ने परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। कैराना कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि 16 जून 2018 को दोपहर एक बजे वह अपने घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। आरोप है कि तभी रास्ते में गांव के ही युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू रखा और अपने दोस्त के मकान में ले गया। वहां दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद  क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते रहे। आरोप है कि तीन अगस्त को आरोपियों ने क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ फिर से गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों से बताने की बात करने पर आरोपियों ने क्लिप वायरल कर दी। पुलिस अधीक्षक ने कैराना कोतवाली पुलिस को मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना दो महीना पुरानी बताई गई है, गंभीरता से जांच कर पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed