फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangoh Assembly by election today  

गंगोह उपचुनाव 2019: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न, कुल 62.50 प्रतिशत हुई वोटिंग

Tue, 22 Oct 2019 12:56 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 22 Oct 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gangoh Assembly by election today  
वोट देने पहंची बुजुर्ग महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद की गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रत्याशियों का भाग्य मतदाताओं ने ईवीएम में लॉक कर दिया। 24 अक्तूबर को वोटों की गिनती होगी और नए विधायक क्षेत्र की जनता के सामने होंगे। 
विज्ञापन


यहां भाजपा के किरत सिंह, सपा के इंद्रसैन, कांग्रेस के नोमान मसूद और बसपा के चौधरी इरशाद के बीच मुकाबला था। कुल 62.50 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था, जो कि निर्धारित समय शाम छह बजे के बाद तक जारी रहा। बड़गांव में वोट डालने का दबाव बनाने पर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें मुकदमा भी दर्ज किया गया। इसके अलावा कहीं कोई हिंसा नहीं हुई। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

गंगोह में दिव्यांगों में मतदान को लेकर खास उत्साह नजर आया। इसके अलावा गांव के लोग एकत्र होकर बुग्गी में सवार होकर वोट डालने पहुंचे। 
 
गंगोह उपचुनाव में सुबह सात बजे मॉक पोल के दौरान कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आठ ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी मिली लेकिन चुनाव शुरू होने से पहले सभी ईवीएम को बदल दिया गया। समय से इन बूथों पर मतदान की शुरुआत हुई।

नानौताए अंबेहटा और गंगोह में मतदान केंद्रों पर युवाओं और महिलाओं में मतदान को लेकर काफी रुझान दिखा। नानौता में विशेषकर युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

गंगोह विधानसभा उप चुनाव के लिए सेंट्रल वेयर हाउस से ईवीएम सहित अन्य आवश्यक सामग्री लेकर 426 पोलिंग पार्टियां रविवार को ही मतदान स्थल पहुंच गई थी।

मतदान के लिए 426 बूथ बनाए गए थे। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए चार जोनल और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। 43 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग कराई गई थी।

वहीं 62 वीडियोग्राफर ने मतदान प्रक्रिया को कैमरे में कैद किया। सात कंपनी पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स समेत 2000 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी में लगाए गए थे। 100 मोबाइल वाहनों में अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर निगरानी रखी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed