फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gangneher par kaavario ke liye banege yaatri shed

गंगनहर पर कांवड़ियों के लिए बनेंगे यात्री शेड

Thu, 05 Jul 2018 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jul 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
gangneher par kaavario ke liye banege yaatri shed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गंगनहर की पटरी (कांवड़ मार्ग) पर कांवड़ियों को सुविधा प्रदान करने के लिए यात्री शेड बनाए जाएंगे। इसके लिए पीडब्लूडी ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। विभाग का प्रयास है कि इसी कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों को यात्री शेड की सुविधा मिल जाए।
विज्ञापन

भाजपा सरकार आगामी 2019 के लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हिंदुत्व कार्ड खेलती नजर आ रही है। पश्चिम उप्र का सबसे बड़ा मेला कांवड़ यात्रा है। इस दौरान उप्र सरकार कांवड़ियों को विशेष सुविधाएं देने की तैयारी कर रही है। पिछले रविवार को शासन से आए अधिकारियों ने गाजियाबाद सीमा से लेकर उत्तरांचल सीमा तक कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया था। उसी दौरान पीडब्लूडी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पटरी पर कम से 20 स्थानों पर शिव भक्तों के आराम करने केे लिए यात्री शेड बनाए जाएं। 
विज्ञापन


पुल और गांवों के आसपास
मुरादनगर से उत्तरांचल सीमा तक 104 किलोमीटर लंबा गंगनहर की पटरी कांवड़ मार्ग है। प्रत्येक पांच किलो मीटर पर एक यात्री शेड बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यात्री शेड की छत लोहे की होगी। सीट पत्थर की डाली जाएंगी। ताकि चोरी होने की संभावनाएं कम रहें। तैयार प्रस्ताव में यह भी ध्यान रखा गया है कि यात्री शेड का कांवड़ मेले के बाद भी प्रयोग रहे। इसलिए इन्हें नहर के पुल और गांवों के पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस लाख से ज्यादा आएगा खर्च 
एक यात्री शेड पर 50 हजार से अधिक खर्च आएगा। इसी के आधार पर 20 यात्री शेड निर्माण पर दस लाख रुपये से भी अधिक धनराशि खर्च होगी। शासन से स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed