फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Yatra: Preparations complete, ministers reviewed

गंगा यात्रा: तैयारी पूर्ण, मंत्रियों ने लिया जायजा

Sat, 25 Jan 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ganga Yatra: Preparations complete, ministers reviewed
बिजनौर बैराज का जायजा लेते गन्ना मंत्री सुरेश राणा और प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : BIJNOR
गंगा यात्रा: तैयारी पूर्ण, मंत्रियों ने लिया जायजा
विज्ञापन

बिजनौर। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को गंगा बैराज से यात्रा का श्रीगणेश करेंगे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अन्य मंत्रियों व अफसरों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गंगा घाट, पूजन एवं सभास्थल की तैयारियां देखीं और यात्रा को सफल बनाने का निर्देश दिया। विभिन्न विभागों की टीम गंगा घाट व अन्य क्षेत्र को सजाने में जुटी है।
उधर, एनडीआरएफ मुरादाबाद व पीएसी मेरठ की टीम भी गंगा बैराज पहुंच गई है। टीम ने गंगा में वोटिंग से रिहर्सल किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को गंगा बैराज से गंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। पूरा प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी में जुटा है। शनिवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा बिजनौर पहुंचे। मंत्री ने पुलिस लाइन में खडे़ गंगा यात्रा रथ का अवलोकन किया। यह रथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खड़ा है। किसी को रथ के पास जाने की इजाजत नहीं है। रथ में तमाम सुविधाएं हैं। रथ से ही मुख्यमंत्री गंगा यात्रा करेंगे। हस्तिनापुर तक इस रथ से मुख्यमंत्री के जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद गन्ना मंत्री ने गंगा बैराज के घाट के अलावा सभा स्थल का निरीक्षण करके मुख्यमंत्री की गंगा यात्रा की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान गन्ना मंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बाढ़ राज्य मंत्री विजय कश्यप, पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सीपी सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, विनय राणा, विवेक कर्णवाल के अलावा डीएम रमाकांत पांडे, एसपी संजीव त्यागी समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएसी मेरठ की टीम भी पहुंची बैराज
एनडीआरफ मुरादाबाद के अलावा पीएसी मेरठ की टीम भी बैराज पर पहुंच गई है। टीम ने बिजनौर के सीओ महेश कुमार के साथ गंगा में वोटिंग करके रिहर्सल किया। करीब दस किमी तक गंगा में वोटिंग की, जहां पानी कम था वहा पानी छोड़ा गया। छोटी कमियों को भी ढूंढ कर सही किया जा रहा है। पूरे बैराज घाट को सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री की पूजा के लिए घाट पर मंच बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए श्मशान के पास पंडाल बनाने का काम चल रहा है। पार्क को सजाने के लिए अलग से घास मंगाई गई है। मुजफ्फरनगर जिले के अफसर भी गंगा बैराज पर डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा की तरफ नहीं आ सकेंगे वाहन
मुख्यमंत्री की जनसभा के स्थान के पास ही श्मशानघाट भी है। पुलिस प्रशासन ने इसको ध्यान में रखते हुए भी व्यवस्था बनाई है।?वैसे तो गंगा की तरफ?वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, लेकिन दाह संस्कार के लिए यदि कोई शव लाया जाता है, तो ऐसे वाहन को नहीं रोका जाएगा।?एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि नवलपुर के रास्ते से शव लेकर आने वाले वाहन नहीं रोके जाएंगे, लेकिन गंगा घाट पर स्नान करने की इजाजत किसी को नहीं होगी।

बिजनौर पुलिस लाइन में खड़ा गंगा यात्रा रथ।

बिजनौर पुलिस लाइन में खड़ा गंगा यात्रा रथ।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed