फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga water level normal, repair of embankments started

गंगा का जलस्तर सामान्य, तटबंधों की मरम्मत शुरू

Wed, 23 Jun 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level normal, repair of embankments started
गंगा का जलस्तर सामान्य, तटबंधों की मरम्मत शुरू
विज्ञापन

हस्तिनापुर । तीन दिन बाद गंगा का जलस्तर सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। इसके बावजूद खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भर रहा है। कई गांवों में घरों के अंदर भी पानी पहुंच चुका है। सैकड़ों हेक्टेयर में लगी फसलें जलमग्न हैं। ऐसे में चारा और धान की फसल खराब होने की आशंका है।
गंगा का जलस्तर कम होने के बाद भी खादर क्षेत्र में खतरा कम नहीं हुआ है। अब पानी लतीफपुर, हादीपुर, गांवडी, भीमकुंड, दूधली गांव की ओर पहुंच गया है। लतीफपुर के प्रधान दिलदार सिंह ने बताया कि गांव के 20-25 घरों के अंदर पानी भर गया है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शरण दिलाई गई है। पानी लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की मामले की जानकारी दी गई है। उधर सिरजोपुर के प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि सिरजोपुर में पानी कम हो गया है, जबकि हादीपुर गावड़ी के घरों में पानी भरा है। गांव के सभी रास्ते जलमग्न हैं। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम तक बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर 67 हजार क्यूसेक और हरिद्वार से 49 हजार क्यूसेक चल रहा था। यह जलस्तर सामान्य है। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर फतेहपुर प्रेम गांव के पास गंगा के टूटे तटबंध की मरम्मत का काम शुरू किया गया। यहां दो जगह टूटे तटबंध में से एक को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन

पकी फसलों पर संकट के बादल
खादर क्षेत्र में हजारों हेक्टेयर धान, गन्ना, मक्का, ज्वार, आदि फसलें जलमग्न हैं। किसानों का कहना है कि अगर अगले दो दिनों तक पानी इसी तरह खेतों में भरा रहा तो फसलें सड़कर खराब हो जाएंगी। वहीं क्षेत्र की दर्जनभर से ज्यादा सड़कें टूट गई हैं। उन पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों को गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों में यह रहा जलस्तर
शनिवार : 3.25 लाख क्यूसेक
रविवार : 4.25 लाख क्यूसेक
सोमवार : 1. 35 लाख क्यूसेक
मंगलवार : 67 हजार क्यूसेक
नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
खादर में पानी घटने के बाद संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके बाद भी गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। लोगों का कहना है कि अगर उन्हें जरूरत की दवाइयां समय पर मिल जाएं तो उनकी दिक्कतें कम हो जाएंगी। वहीं गांव कुन्हेड़ा में बनाए गए कंट्रोल रूम से मंगलवार को प्रशासन के अधिकारी हालात का जायजा लेते रहे।
===============================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed