फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ganga jal plant empoyees lock door

गंगाजल प्लांट पर कर्मचारियों का ताला

Tue, 29 Aug 2017 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
ganga jal plant empoyees lock door
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गंगाजल आपूर्ति पर अभी भी  संकट के बादल बरकरार हैं। वेतन न मिलने से नाराज प्रतिभा कंपनी के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट को चालू नहीं किया। प्लांट पर ताला जड़कर कर्मचारी बाहर धरने पर बैठे रहे। जल निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारियों ने पिछले छह माह का वेतन लिए बिना प्लांट चलाने से इंकार कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि जल निगम उनके वेतन का प्रबंध नहीं कर रहा है। वेतन न मिलने के कारण परिवार का लालन पालन करना भारी पड़ रहा है। उधर गंगाजल आपूर्ति बंद होने के कारण शहर की जलापूर्ति डगमगा गयी है। जनता को पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिल रहा है। कुछ इलाकों में तो गंदा पानी पहुंचने की भी शिकायतें आ रही हैं। 
विज्ञापन


शासन के हस्तक्षेप पर ही सुचारू होगी जलापूर्ति 
मेरठ। गंगाजल आपूर्ति बार बार प्रभावित हो रही है। प्लांट और पाइप लाइन तो तैयार हो गयी, लेकिन प्लांट संचालन पर खर्च होनी वाली धनराशि का न तो शासन ने कोई इंतजाम किया है और न ही किसी अन्य विभाग को निर्देशित किया है। यही कारण है कि धन के अभाव में लगभग नौ माह से प्लांट संचालित करने वाली प्रतिभा कंपनी के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। त्यौहार करीब आते ही कंपनी के कर्मचारी प्लांट बंद करके वेतन की मांग करते हैं। प्लांट बंद होने पर जल निगम ही नहीं बल्कि नगर निगम के अधिकारी भी गंभीर होते दिखते हैं, लेकिन जैसे आश्वासन पर प्लांट चालू होता है उसके बाद जल निगम अधिकारी प्रतिभा कंपनी के कर्मचारियों के वेतन को भूल जाते हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता को भरना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इन इलाकों में जनता को नहीं मिला पर्याप्त पानी 
सर्किट हाउस जलाशय से पानी की सप्लाई  
- शहर के साकेत, सिविल लाइन क्षेत्र, सूर्य नगर, प्रगति नगर, आफिसर कालोनी, वेस्टर्न कचहरी रोड, शिवाजी रोड, नंगला बटटू, अशोक वाटिका, प्रभातनगर, मोहनपुरी, मंगलपांडे नगर आदि सहित 17 कालोनी एवं मोहल्लों तक गंगाजल पहुंच रहा है, लेकिन सोमवार को यहां की जनता को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर टाउन हॉल जलाशय
- शहर के घंटाघर टाउन हॉल परिसर स्थित जलाशय से घंटाघर, पत्थर वालान, सरायलालदास, लाला का बाजार, नील गली, शीशमहल, डालमपाड़ा, होली चौक, कागजी बजार, जलीकोठी, केसरगंज, छतरीवाला पीर, खेरनगर, शहर सर्राफा आदि इलाकों में पानी की सप्लाई होती है। 

शर्मा स्मारक जलाशय से पानी की सप्लाई 
- शर्मा स्मारक जलाशय से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, छीपीटेंक शिव चौक, बुढ़ाना गेट सहित आसपास के बड़े इलाके में गंगाजल की सप्लाई होती है। 

विकासपुरी जलाशय से पानी की सप्लाई 
- विकास पुरी में छोटा जलाशय है। इस इलाके से लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र, कांच का पुल, विकासपुरी आदि क्षेत्र से जुड़े मोहल्लों में पानी की सप्लाई होती है। 


कितने गंभीर है अधिकारी
- हमने भोले की झाल पर पहुंचकर प्लांट संचालन करने वाले कर्मचारियों से वार्ता की। हमने उन्हें शीघ्र ही वेतन दिए जाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन वह अभी पिछले महीनों का वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में शासन को भी रिपोर्ट भेजी गयी है। नगरायुक्त सहित अन्य अधिकारियों से भी बात की जाएगी। ताकी कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके। 
          भारत भूषण, परियोजना प्रबंधक जल निगम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed