{"_id":"69fa23021e408e707306479b","slug":"ganga-expressway-upeda-releases-toll-rates-know-when-collection-will-start-7000-vehicles-passing-in-24-hour-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे: यूपीडा ने जारी कीं टोल दरें, जानें कब शुरू होगी वसूली; 24 घंटे में गुजर रहे हैं 7000 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे: यूपीडा ने जारी कीं टोल दरें, जानें कब शुरू होगी वसूली; 24 घंटे में गुजर रहे हैं 7000 वाहन
Wed, 06 May 2026 03:01 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 06 May 2026 03:01 AM IST
सार
Meerut News: बदायूं से मेरठ तक एंट्री और एग्जिट प्वाइंट के लिए टोल दरों की सूची खड़खड़ी टोल प्लाजा पर लगा दी गई हैं। 14 या 15 मई की मध्यरात्रि से गंगा एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर टोल वसूली शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
बिजौली में टोल प्लाजा पर लगा टोल दरों का बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के बदायूं से मेरठ तक विभिन्न एंट्री और एग्जिट पॉइंट के लिए टोल दरें जारी कर दी हैं। इन दरों की सूची सभी टोल प्लाजा पर सार्वजनिक कर दी गई है। बताया जा रहा है कि 14 या 15 मई की मध्यरात्रि से गंगा एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे से 24 घंटे में 7000 से 8000 वाहन गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी 594 किमी है। इस एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रतिघंटा की गति से वाहन दौड़ सकते हैं। यूपी का यह सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है। खास बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर एंट्री पर नहीं, बल्कि एग्जिट टोल प्लाजा पर टोल लिया जाएगा। यानी आप एक्सप्रेसवे पर जितनी दूर से मेरठ की तरफ आएंगे, टोल उतना ही बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के बिजौली स्थित खड़खड़ी टोल प्लाजा का संचालन आईआरबी कंपनी कर रही है। बदायूं-बिनावर से मेरठ बिजौली तक पड़ने वाले टोल प्लाजा जिनमें बदायूं से चंदौसी/बहजोई, (किमी 123) से संभल/अनूपशहर (किमी 102) से गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर (किमी 54) से गाजियाबाद/हापुड़/नई दिल्ली (किमी 35) से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर सबसे कम 90 रुपये टोल देना होगा।
प्रयागराज से आते समय
गंगा एक्सप्रेसवे पर एक तरफ से लगने वाला वाहन टोल टैक्स
वाहन श्रेणी बदायूं (किमी 135) से बदायूं - चन्दौसी/बहजोई (किमी 123) से संभल/अनूपशहर (किमी 102) से गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर (किमी 54) से
वाहन प्रकार - एलएमवी - प्रयागराज (किमी 135 बदायु) से टोल
कार / जीप / वैन / एलएमवी - 435 - 400 - 345 - 205
एलसीवी, एजीवी, मिनी बस - 685 - 625 - 540 - 315
ट्रक / बस (2 एक्सल) - 1375 - 1260 - 1090 -635
भारी वाहन (3-6 एक्सल) - 2105 - 1920 - 1660 - 965
विशालकाय वाहन (7+ एक्सल)- 2715 - 2485 - 2150 - 1255

कार / जीप / वैन / एलएमवी का यह रहेगा टोल
- अगर आप प्रयागराज (किमी 135) बदायूं से गंगा एक्सप्रेसवे से सफर शुरू करते हैं तो मेरठ खड़खड़ी टोल पर कार से 435 रुपये टोल कटेगा।
- अगर आप कार से चंदौसी/बहजोई से गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ बिजौली तक की यात्रा करते हैं तो खड़खड़ी टोल पर कार से 400 रुपये टोल वसूला जाएगा।
- संभल/अनूपशहर से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 345 रुपये टोल लगेगा।
- हसनपुर/अमरोहा से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 255 रुपये टोल लगेगा।
- गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 205 रुपये टोल लगेगा।
- गाजियाबाद/हापुड़/नई दिल्ली (किमी 35) से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर सबसे कम 90 रुपये टोल देना होगा।

गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल के नियम, रियायत और विशेषता
रिटर्न ट्रिप: 24 घंटे के भीतर एक्सप्रेसवे से वापसी यात्रा पर नियमानुसार छूट मिलेगी।
मासिक पास: स्थानीय निवासियों और नियमित यात्रियों के लिए रियायती दरों पर मासिक पास की सुविधा दी जाएगी।
फास्टैग : सभी टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह की व्यवस्था है, जिससे बिना रुके सफर किया जा सके।

इंटरचेंज और टोल प्लाजा
जिला स्थान एवं कनेक्शन इंटरचेंज का प्रकार
मेरठ - मेरठ-हापुड़ सड़क पर बिजौली - इंटरचेंज मुख्य
हापुड़ - गढ़मुक्तेश्वर, एनएच 9, दिल्ली-मुरादाबाद सड़क - डायमंड इंटरचेंज
बुलंदशहर - खुर्जा, बुलंदशहर लिंक जेवर एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल हब के लिए - डायमंड इंटरचेंज
अमरोहा - हसनपुर, मुरादाबाद- संभल के लिए कनेक्टिविटी - रैंप टोल एवं एंट्री प्वाइंट
बदायूं - बिनावर, एसएच-51 लिंक सड़क के पास - मुख्य टोल और एग्जिट
शाहजहांपुर - दड़ी गुलऊ, एनएच 30 और हवाई पट्टी - इंटरचेंज और एयरस्ट्रिप प्वाइंट
हरदोई - उबरियाखुर्द और ईकसई - मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट
उन्नाव - रैया माओ, लखनऊ-कानपुर के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण - प्रमुख इंटरचेंज
रायबरेली - तेरुखा और लालगंज क्षेत्र - सुलतानपुर और लखनऊ सड़क कनेक्ट
प्रयागराज - जुदापुरडांडू, एनएच 19, पुराना एनएच-2 के पास - मुख्य टर्मिनल अंतिम बिंदु

ये बोले अधिकारी
बदायूं से लेकर मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा के संचालन की जिम्मेदारी आईआरबी कंपनी के पास है। इस कंपनी ने वाहनों की टोल टैक्स दरें जारी कर दी हैं। ये टोल दरें बदायूं से मेरठ तक पड़ने वाले टोल प्लाजा की हैं।
- राकेश मोघा, अधिशासी अभियंता यूपीडा