गंगा बैराज में नहीं, अब इस नदी में विसर्जित होंगी अटल जी की अस्थियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां अब गंगा बैराज बिजनौर में प्रवाहित नहीं होंगी। अस्थि कलश बिजनौर होते हुए सहारनपुर जाएंगे, वहां यमुना में अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी।
बुधवार को भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सिंचाई विभाग के फील्ड हास्टल में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने बताया कि 24 अगस्त को अस्थि कलश शाम चार बजे नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग से जिले में प्रवेश करेंगे। वहां से गांव अस्करीपुर-गोहावर होते हुए नूरपुर चौराहे पर पहुंचेंगे। धामपुर में रात्रि विश्राम रहेगा। 25 अगस्त को सुबह आठ बजे अस्थि कलश धामपुर तिराहे से टीचर्स कॉलोनी, नगीना चौराहा से पुरैनी गांव पहुंचेंगे। नगीना में गांधी मूर्ति, रायपुर चौराहा होकर कोतवाली देहात, महेश्वरी जट, शादीपुर बरूकी होते हुए दिन में साढ़े दस बजे बिजनौर शास्त्री चौक पर पहुंचेंगे। शहनाई बैंक्वेट हॉल में एक सभा होगी। इसके बाद बिजनौर से अस्थि कलश यात्रा को विदाई दी जाएगी।
बिजनौर से सहारनपुर पहुंच कर अस्थि कलश को यमुना में प्रवाहित किया जाएगा। बिजनौर में यात्रा के पहुंचने के दौरान सभी राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों, किसान संगठन, महिला संगठन, व्यापार संगठन, बार एसोसिएशन, अन्य धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक में जिला प्रभारी आशु वर्मा, सांसद डॉ. यशवंत सिंह, राजपाल सिंह चौहान, डॉ. रश्मि रावल, अतुल मारवाड़ी, मुकेंद्र त्यागी, संजय त्यागी, हरजिंदर कौर, सविता शर्मा, सतीश राजपूत आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/