फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Barrage Bridge Will Not Pass Large Vehicles For One Month in Bijnor

अलर्ट: गंगा बैराज पुल से एक माह तक नहीं गुजर पाएंगे बड़े वाहन, मेरठ से पहुंची एक्सपर्ट टीम

Sat, 20 Apr 2019 08:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Apr 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Ganga Barrage Bridge Will Not Pass Large Vehicles For One Month in Bijnor
गंगा बैराज क्षतिग्रस्त पुल की जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर गंगा बैराज के क्षतिग्रस्त हुए पुल पर एक माह तक भारी वाहन नहीं दौड़ पाएंगे। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने में एक माह लगेगा। डीएम के साथ शनिवार को एनएच मेरठ की टीम ने एक्सपर्ट की टीम को लेकर मौके पर जांच की। इस दौरान उन्होंने पाया की पुल का बॉल बोरिंग जाम हो गया है और बीम भी झुक गया है।

विज्ञापन


बिजनौर में शुक्रवार को गंगा बैराज के पुल के गेट नंबर 14 पर करीब डेढ़ मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इसे लेकर लोगों में हलचल मची रही। पुल से होकर दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, मुजफ्फरनगर, पंजाब, हरिद्वार, पौड़ी, कोटद्वार वाहन जाते हैं। यह पुल उत्तराखंड को जोड़ता है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद अफसरों में खलबली मच गई। शनिवार की सुबह करीब दस बजे डीएम सुजीत कुमार, एनएच मेरठ की टीम, नोएडा की एक्सपर्ट टीम व सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एनएच की टीम ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए डेढ़ माह का समय मांगा। डीएम ने एक माह के भीतर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करने को टीम से कहा। टीम एक दो दिन में पुल की मरम्मत का काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन


डीएम सुजीत कुमार के मुताबिक जांच के दौरान पाया गया कि बॉल बोरिंग जाम होने व बीम झुकने के कारण पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। भारी वाहनों की पुल पर आवाजाही पर अभी 15 दिन तक रोक लगाई गई थी, जिसे बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है। पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा एक माह में ठीक होगा। डीएम ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के सामने गुजरते वक्त छोटे वाहनों की गति भी बहुत कम रहेगी। छोटे वाहनों को क्षतिग्रस्त हिस्से के पास से बहुत धीमी गति से वाहनों को निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास पुलिस तैनात है। कोई छोटा वाहन तेज गति से वहां से नहीं निकल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की पहले से जांच होती तो नहीं होता क्षतिग्रस्त
बैराज के पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की अगर पहले से जांच होती तो शायद पुल के क्षतिग्रस्त होने की नौबत न आती। एनएच के अफसरों की मानें तो एक साल से पुल उनके पास है। इससे पहले यह पुल पीडब्ल्यूडी के पास था। जांच टीम ने पाया कि पुल की उचित तरीके से जांच नहीं की गई और न ही इसे देखा गया। मरम्मत आदि का काम भी नहीं हुआ। इसलिए पुल का यह हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जांच टीम अपनी रिपोर्ट आला अफसरों को सौंपेगी।

दूसरे रास्तों से गए बड़े वाहन
बैराज के पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद छोटे वाहनों को पुल से धीमी गति से निकाला गया। रात भर छोटे वाहन तो निकलते रहे, पर बड़े वाहन नहीं निकल पाए। काफी तादाद में वाहन बैराज के आधे रास्ते से वापस आए। बड़े वाहनों के नहीं निकलने पर लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। शनिवार को बड़े वाहन वाया गजरौला होकर मेरठ व दिल्ली गए। इस मार्ग पर वाहनों की भारी आवाजाही रही।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed