फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Barrage bridge damaged in Bijnor and shut down of vehicular traffic

बिजनौर में गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त, अफसरों में मची खलबली, वाहनों का आवागमन रोका

Fri, 19 Apr 2019 09:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Apr 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ganga Barrage bridge damaged in Bijnor and shut down of vehicular traffic
गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड और दिल्ली से जिले को जोड़ने वाले दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बना गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर शुक्रवार को दिन भर वन वे ट्रैफिक कर चलाया गया। बाद में देर शाम वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। अब दिल्ली से मेरठ होकर पौड़ी जाने वाले ट्रैफिक को गजरौला चांदपुर होकर बिजनौर आना होगा और इसी मार्ग से जाना होगा।

विज्ञापन


दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गंगा बैराज पर 1985 में करोड़ों रुपये की लागत से पुल बनकर तैयार हुआ था। पुल पर बनी सड़क अब तक सही सलामत थी। शुक्रवार को पुल के बाईं ओर गेट नंबर 14 के सामने डेढ़ मीटर सड़क क्षतिग्रस्त होकर धंस गई। पुल में लगी रेत, सीमेंट आदि गिर गए हैं, जिसकी वजह से सड़क के सरिये दिखने लगे हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने का पता चलते ही सिंचाई विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। सड़क का जो हिस्सा टूटा है उस पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। टूटे हिस्से के सामने बैरियर लगा दिए गए हैं। सड़क के टूटे हिस्से के सामने वन वे ट्रैफिक कर दिया गया है। वन वे ट्रैफिक होने से पुल पर जाम के हालात बन रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले के अलावा उत्तराखंड को दिल्ली से जोड़ने के लिए गंगा बैराज पुल ही एकमात्र जरिया है। पुल से रोजाना कई हजार वाहन गुजरते हैं। पुल के टूटने से पुलिस को भी वाहनों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सिंचाई विभाग के अफसरों ने एनएच के अफसरों को पुल के टूटने के बारे में बता दिया है। एक दो दिन में ही पुल की मरम्मत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य गंगा बैराज के एक्सईएन बीएस चाहर के मुताबिक पुल के क्षतिग्रस्त होने का पता चलने पर पुल पर वन वे ट्रैफिक करा दिया गया है। पुल एनएच के अधीन आता है। एनएच के अफसरों को इस बारे में बता दिया गया है। एनएच के अधिकारियों के स्तर से ही पुल पर मरम्मत का काम होगा।

पूरे पुल की हो सकती है जांच
पुल की सड़क क्षतिग्रस्त होने से इसकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। एनएच विभाग इसकी मरम्मत जल्दी शुरू कराएगा। सूत्रों के मुताबिक पूरे पुल की मजबूती की भी एक बार फिर से जांच हो सकती है। देखा जाएगा कि और कहां कहां पक पुल की सड़क कमजोर हुई है। उस हिस्से की भी मरम्मत की जाएगी। बैराज पर बना पुल 34 साल पुराना है। रोजाना कई हजार वाहन पुल पर दौड़ते हैं। इसलिए पुल पर बनी सड़क का कमजोर होना लाजिमी है। कभी किसी ने पुल पर बनी सड़क को देखना गवारा नहीं किया। न ही इससे पहले कभी पुल की सड़क ऐसे धंसी है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed