लिफ्ट देकर महिला से सामूहिक बलात्कार, MMS बनाकर दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल में मिड-डे मील बनाने वाली महिला के साथ लिफ्ट देकर गैंगरेप किया गया। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे गांव में छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी और जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका एमएमएस भी बनाया। जिसे वह इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
सहारनपुर में देवबंद क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह एक सरकारी स्कूल में खाना पकाने का काम करने लगी और लोगों के घरों में झाडू पोंछा लगाकर किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व वह देवबंद के मोहल्ला लहसवाड़ा स्थित एक शिक्षक के घर से काम निपटाकर घर जाने के लिए अंबहेटा चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान क्षेत्र के एक गांव निवासी परिचित दो युवक बाइक पर आए और उसे गांव में छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बिठा लिया।
पढ़ें : शर्मनाक! डॉक्टर ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, तीन दिनों तक की दरिंदगी
आरोप है कि रजबाहे की पटरी पर जाने के बाद उन्होंने अपने एक साथी को बुला लिया तथा उसे जबरन जंगल में ले गए। जहां उन्होंने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला का आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने उसकी वीडियो बनाई। जिसे अब वह इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं पीड़ित महिला का आरोप यह भी है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बल्कि उल्टा उसके साथ गए दामाद को धमकाया भी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/