{"_id":"5e2a00f08ebc3e4b5e216be6","slug":"gang-rape-with-girl-mawana-news-mrt4654357182","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांच दिन बाद किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांच दिन बाद किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज
महिला अपराध के प्रति सरकार गंभीर है। इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूट रही। पांच दिन पहले एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई और पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। बृहस्पतिवार को मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अब मामले की जांच करने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, फलावदा थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी खेत से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया तथा खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था, लेकिन सब खामोश रहे। बृहस्पतिवार को मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। उसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर ली।
किशोरी के परिजनों ने बताया कि वारदात 18 जनवरी को हुई थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने समाज में बदनामी का डर बताकर परिजनों को केस न करने की सलाह दी थी। आरोपियों से माफी मंगवाने की बात चल रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना की तहरीर पर केस दर्ज किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। घटना के संबंध में गांव के ही तीन युवकों को नामजद किया गया है। आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं आया। पूछताछ के लिए उनके साथियों को हिरासत में लिया है।