सामूहिक बलात्कार, छेड़छाड़ और धमकी, तंग आकर छात्रा ने लगा ली फांसी
एक नाबालिग छात्रा के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर उसे बार-बार धमकी दी जाने लगी और आरोपी पाड़िता के साथ छेड़छाड़ पर उतर आए तो किशोरी ने तंग आकर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी और...
विस्तार
बागपत के किरठल गांव में कक्षा आठ की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि तीन पहले किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में तीन माह पहले पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब आरोपी कई दिनों से छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धमकी दे रहे थे। छात्रा ने तंग आकर फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक किरठल गांव के भोपाल सिंह की बेटी गरिमा (16) कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। शुक्रवार दोपहर उसने मकान की छत पर बने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता तब चला जब उसका छोटा भाई उसको बुलाने के लिए ऊपर गया तो उसे कमरे के दरवाजे बंद मिले। परिजनों ने खिड़की से देखा तो कमरे में पंखे पर लटकी मिली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने गेट खोलकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
दत्तनगर प्रकरण में पुलिस को मिली अहम जानकारी
दत्तनगर ग्राम प्रधान गुड्डी की सास शीला देवी की डकैती के विरोध पर हत्या के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। घटना के समय पांच अन्य मकानों में भी लूट और चोरी की वारदात हुई थी। बालैनी थाने पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है। पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। जल्द ही केस का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी।
पढ़ें : बलात्कार : बच्ची को दर्द से बिलखता देख... भड़का जनाक्रोश, आरोपी को धुना
एसटीएफ ने बागपत में डाला डेरा
नोएडा की एसटीएफ बागपत में डेरा डाले हुए है। शनिवार को भी एसपी जयप्रकाश ने एसटीएफ से घंटो वार्ता की। एसटीएफ के टारगेट पर 50 हजार रुपये का इनामी अजित उर्फ हप्पू है। टीम हर हाल में उसको पकडना चाहती है। इसके अलावा अन्य केसों पर भी पुलिस कार्य कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/