फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang of ATM change traced

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
gang of ATM change traced
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर आठ एटीएम बरामद किए गए हैं। दूसरा साथी फरार है। बदमाश ने दो घटनाएं कुबूल की हैं।
इंस्पेक्टर टीपीनगर रघुराज सिंह के अनुसार, रविवार देर रात पुलिस ने भोला रोड स्थित एटीएम के बाहर दो संदिग्ध युवकों को देखा। एक युवक भागने लगा तो दूसरे को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आठ एटीएम मिले। पूछताछ में पता चला कि एटीएम बदलकर बैंक खातों से रुपये निकाल लेता है। आरोपी आयुष कुमार निवासी लक्ष्मी गार्डन इंदिरापुरी लोनी गाजियाबाद है। फरार साथी की पहचान सुशील कुमार चौधरी निवासी गंगानगर मवाना के रूप में हुई। आरोपी के पास से एक मोबाइल, पीएनबी के दो एटीएम, यूनियन बैंक के दो एटीएम, इलाहाबाद बैंक का एक एटीएम, एसबीआई का एक एटीएम व दो एटीएम सिंडीकेट बैंक के हैं।
विज्ञापन

---
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
इंस्पेक्टर ने बताया कि दो कार्ड का विवरण मिला है। एक कार्ड नई बस्ती लल्लापुरा निवासी मोनू कुमार का है। इसके खाते से 18500 रुपये निकाले गए थे। उसके अलावा काजीपुर थाना खरखौदा निवासी गंगा प्रसाद के साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐसे करते थे ठगी की वारदात
- इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी एटीएम में घुस जाते थे और पासवर्ड जान लेते थे। इसके बाद झांसे में लेकर व्यक्ति का एटीएम बदल लेते थे। रुपये न निकलने की स्थिति में एटीएम धारक वहां से लौट जाता था और फिर वह रुपये निकालकर फरार हो जाते थे।

---
पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उनके गिरोह का नेटवर्क खंगालेगी। कितने लोग इनके गिरोह में शामिल हैं, इसका पता लगाया जाएगा। - अमित कुमार राय, सीओ ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed