{"_id":"5d79d38a8ebc3e93b774e61c","slug":"ganesh-visarjan-2019-heavy-vehicles-banned-in-meerut-delhi-road-today-for-ganpati-immersion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-दिल्ली रोड पर आज भारी वाहन प्रतिबंधित, ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान, अतिरिक्त फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-दिल्ली रोड पर आज भारी वाहन प्रतिबंधित, ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान, अतिरिक्त फोर्स तैनात
Thu, 12 Sep 2019 11:39 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर मुरादनगर पर गुरुवार को गणेश मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत मेरठ-दिल्ली रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
इन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। डायवर्जन प्लान सुबह 10 बजे से लागू होकर मूर्ति विसर्जन संपन्न होने तक जारी रहेगा। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए अत्यधिक वाहन आएंगे। लिहाजा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मेरठ रोड पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जानें कब और कैसे करना है भगवान श्रीगणेश का विसर्जन, यह है शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
मुरादनगर गंगनहर में जिले के अलावा नोएडा, दिल्ली, हापुड़ व मेरठ से श्रद्धालु गणेश चतुर्थी के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए आना शुरू कर देते हैं। यह सिलसिला एक सप्ताह तक चलता है। अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण मेरठ रोड पर जाम लगना शुरू हो जाता है। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों से डीजे व बैंड-बाजे के साथ आते हैं। हाईवे पर जाम की स्थिति बनती है।
ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
-गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहन एएलटी चौराहे से सीधे एनएच-58 (मेरठ रोड) होकर वाया हापुड़ चुंगी से डासना, हापुड़ होकर जा सकेंगे।
-मेरठ से गाजियाबाद आने वाले वाहन राज चौपला मोदीनगर से डायवर्ट होकर वाया भोजपुर, हापुड़ होकर आ सकेंगे।