फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fury in Muslim society at Meerut after Objectionable post against paigambar muhammad sahab

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ डाली आपत्तिजनक पोस्ट, मुस्लिम समाज में आक्रोश, किया थाने का घेराव

Thu, 24 Oct 2019 01:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Oct 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fury in Muslim society at Meerut after Objectionable post against paigambar muhammad sahab
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर मुस्लिम समाज में रोष फैल गया। यह पोस्ट 22 अक्तूबर को डाली गई थी। हालांकि बाद में इसे हटा दिया गया। वहीं, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व चेयरमैन के यहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। यहां से भीड़ कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया। वहीं, देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


कस्बा निवासी शुभम आर्य की फेसबुक आईडी से धार्मिक भावना भड़काने वाली पोस्ट शेयर की गई। जिसमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई। इसी बीच आरोपी ने पोस्ट डिलीट कर दी। हालांकि तब तक लोगों ने इसके स्क्रीन शॉट ले लिये थे। इस पर नगर के जिम्मेदार लोगों ने निजी स्थान पर मीटिंग की। जिसमें निर्णय किया कि लोगों को शांत रखा जाए। अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो एसएसपी, एसपी देहात एवं कोतवाली प्रभारी ने खुद ही नगर के मुस्लिम गण्यमान्य लोगों को फोन किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर गण्यमान्य लोगों ने भी माहौल खराब नहीं होने देने का आश्वासन दिया। फिलहाल कस्बे में तनाव बना हुआ है। देर सायं कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों की भीड़ कोतवाली पहुंची। यहां कोतवाली प्रभारी से पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने बातचीत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के परीक्षितगढ़ में देर रात फायरिंग, लोगों में दहशत, लगाए पाकिस्तान के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह फिलहाल मेरठ मीटिंग में हैं, लेकिन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भीड़ शांत होकर लौटी। उधर, इस मामले में पूर्व चेयरमैन असद गालिब ने कहा कि इस संबंध में गुरुवार को उलेमाओं की मीटिंग बुलाई गई है। एसएसपी एवं तमाम आलाधिकारियों से भी कार्रवाई को लेकर मुलाकात की जाएगी। 

उधर, सरधना देहात के प्रधान पति सैयद मुमताज अली ने कहा कि किसी भी धर्म के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है। इस तरह की पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बिगड़ सकता है। वहीं, पुलिस ने देर शाम पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के पुत्र शाहबेज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - उपेंद्र मलिक, प्रभारी कोतवाली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed