फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fsdfsdfdsfsdfsdfdsfdsfsd

Meerut News: लोकसभा के 191 बूथों पर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके अरुण गोविल

Fri, 07 Jun 2024 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
fsdfsdfdsfsdfsdfdsfdsfsd
लोकसभा के 191 बूथों पर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके अरुण गोविल
विज्ञापन

- बसपा को 159 बूथों पर मिला नोटा से भी कम वोट
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नतीजे आने के बाद मेरठ लोकसभा क्षेत्र में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पूरी लोकसभा क्षेत्र में कुल 2042 बूथ थे। इसमें 191 बूथ ऐसे थे जहां अरुण गोविल दहाई की संख्या नहीं पार कर सके। इसकी तुलना अगर समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा से की जाए तो ऐसे बूथों की संख्या मात्र सात थी जहां सुनीता को 10 से कम वोट मिले। हालांकि पूरे लोकसभा क्षेत्र में आधे से ज्यादा बूथ ऐसे थे, जहां अरुण गोविल ने न सिर्फ सुनीता वर्मा को पछाड़ा बल्कि बूथों पर हुई कुल वोटिंग का 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए। अरुण गोविल को हर बूथ पर कम से कम 1 वोट मिला जबकि सुनीता वर्मा को हर बूथ पर कम से कम तीन वोट मिले।

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से सामान्य सीट होने के बावजूद दलित समाज की महिला को टिकट दिया था। दलित समाज की होने के कारण सुनीता को दलित वोटों का बड़ा हिस्सा तो मिला लेकिन वह कई बूथों पर दलितों के वोट बैंक में सेंध नहीं लगा सकीं। मसलन 127 बूथों पर बसपा के उम्मीदवार देवव्रत त्यागी को सुनीता वर्मा से अधिक वोट मिले। तीन बूथों पर दोनों को बराबर-बराबर वोट मिले। बसपा को 159 बूथों पर नोटा से भी कम वोट मिले। 198 बूथों पर देव व्रत त्यागी को अरुण गोविल से अधिक वोट मिले, जबकि 14 बूथ ऐसे थे जहां देव व्रत त्यागी और अरुण गोविल को बराबर-बराबर वोट मिले।
विज्ञापन

आंकड़े एक नजर में

अरुण गोविल कहां रहे आगे
-1042 बूथों पर अरुण गोविल को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिला
-1154 बूथों पर अरुण गोविल ने सुनीता वर्मा से अधिक वोट हासिल किए
-162 बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को 90 प्रतिशत से अधिक मत हासिल हुए
-220 बूथ ऐसे थे जहां गोविल को 10 या उससे कम वोट मिले
-मेरठ दक्षिण के बूथ संख्या 72 पर अरुण गोविल को 981 में से 912 वोट मिला
-प्रतिशत के हिसाब से शहर के बूथ नंबर 232 पर अरुण गोविल को यानी 97.92 प्रतिशत मत मिला।
-शहर के बूथ संख्या 258 पर सबसे कम 720 में से मात्र एक वोट मिला
सुनीता वर्मा कहां रहीं आगे
754 बूथों पर सुनीता वर्मा को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिला।
-891 बूथों पर सुनीता वर्मा को अरुण गोविल से अधिक वोट मिले।
-395 बूथों पर सुनीता वर्मा को 90 प्रतिशत से अधिक मत हासिल हुए।
-केवल सात बूथ ऐसे थे जहां सुनीता वर्मा को 10 या उससे कम वोट मिले।
-शहर के बूथ संख्या 157 पर सुनीता वर्मा को 950 में से 897 वोट मिले।
-शहर के बूथ संख्या 219 पर सुनीता वर्मा को 99 प्रतिशत मत हासिल हुए।
-किठौर के बूथ संख्या 265 पर सुनीता वर्मा को सबसे कम 127 में से मात्र 3 वोट मिले।
-----------------
देवव्रत त्यागी से संबंधित आंकड़े
40 बूथ ऐसे थे जहां देवव्रत त्यागी को जीत मिली।
43 बूथों पर देवव्रत त्यागी का नहीं खुल सका खाता।
915 बूथों पर 10 या उससे कम वोट देव व्रत त्यागी को मिला।
127 बूथों पर देव व्रत त्यागी को सुनीता वर्मा से अधिक वोट मिले।
संख्या के हिसाब से एक बूथ पर सबसे अधिक वोट देवव्रत त्यागी को कैंट के बूथ संख्या 167 पर 462 वोट मिला। यहां कुल 773 वोट पड़े थे।
प्रतिशत के हिसाब से 85.82 प्रतिशत वोट किठौर के बूथ नंबर 353 पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed