फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fsda team seag 328 litre oil

328 लीटर सरसों का तेल जब्त, 105 किलो नमकीन सीज

Mon, 21 Oct 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
fsda team seag 328 litre oil
एफएसडीए की कार्रवाई
328 लीटर सरसों का तेल जब्त, 105 किलो नमकीन सीज
विज्ञापन

मेरठ। एफएसडीए ने छापा मारकर 328 लीटर सरसों का तेल जब्त किया। 105 किलो नमकीन और नौ किलो टमाटर मसाला सीज किया गया है। 10 किलो बर्फी नष्ट कराई गई है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की खाद्य सुरक्षा प्रशासन विंग का छापामार अभियान रविवार को भी जारी रहा। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि हरीओम ट्रेडिंग कंपनी मवाना से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया है, साथ ही 328 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 31 हजार रुपये है। मंगलम डेयरी फिटकरी रोड से पनीर के दो, दूध का एक और मिल्क क्रीम का एक नमूना लिया गया। मनसा नमकीन के यहां से दो नमूने नमकीन के लिए गए हैं। साथ ही 105 किलो नमकीन सीज किया गया है, जिसकी कीमत 8290 रुपये है। यहीं से एक सैंपल टमाटर मसाला का लिया गया और नौ किलो टमाटर मसाला 1440 रुपये कीमत का सीज किया गया। सैनी स्वीट्स बेगमबाग से बर्फी का एक नमूना लिया गया। साथ ही 10 किलो बर्फी नष्ट कराई गई, जिसकी कीमत करीब 3200 रुपये थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह, विशाल चौधरी, अरुण कुमार, रीना शर्मा, सुनील कुमार, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed