फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FSDA raids cold drink warehouse, notice issued

कोल्ड ड्रिंक के गोदाम पर एफएसडीए का छापा, नोटिस जारी

Thu, 21 Jan 2021 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
FSDA raids cold drink warehouse, notice issued
कोल्ड ड्रिंक के गोदाम पर एफएसडीए का छापा, नोटिस जारी
विज्ञापन

मोदीपुरम। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को खड़ौली के पास कोल्डड्रिंक के एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान कई नामी ब्रांड की बड़ी संख्या में एक्सपायर डेट की कोल्ड ड्रिंक बरामद की हैं। यानी इनके इस्तेमाल की तारीख समाप्त हो गई थी। फिर भी इनका भंडारण किया हुआ था। निर्माता और थोक विक्रेता के विरुद्ध नोटिस जारी किया जा रहा है। इनके सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कंकरखेड़ा रोहटा रोड खड़ौली के पास मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभान ने बुधवार को कोल्ड ड्रिंक के एक गोदाम पर छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों और लोगों ने आईजीआरएस पर सन बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम पर बेस्ट बिफोर (एक्सपायर) तारीख की बोतल होने व उन्हीं बोतलों की दुकानदारों को सप्लाई करने की शिकायत की थी। टीम को छापामारी के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक मिलीं, जिनके टीम ने नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। टीम ने बोतलों को कब्जे में ले लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि निर्माता एवं थोक विक्रेता के विरुद्ध इम्प्रूवमेंट (सुधार) नोटिस जारी किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर फर्म कारोबारी सुशील कुमार और कंपनी के एरिया मैनेजर सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नष्ट कराई जाएगी कोल्ड ड्रिंक
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि वैसे ही कोल्डड्रिंक को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह बताया जाता है। ऐसे में अगर वह भी एक्सपायर डेट की कोल्डड्रिंक को खपाने की कोशिश थी। फिलहाल ऐसी कोल्डड्रिंक को बाकी कोल्डड्रिंक (जिनके इस्तेमाल की तारीख अभी बची है) से अलग-अलग कराया जा रहा है। फिर इन्हें नष्ट कराया जाएगा। एफएसडीए की कार्रवाई में एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान नहीं हैं, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed