फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FSDA raid, samples of buckwheat flour taken

Meerut News: एफएसडीए का छापा, कुट्टू के आटे के नमूने लिए

Sun, 06 Oct 2024 06:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
FSDA raid, samples of buckwheat flour taken
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को शहर और देहात में अभियान चलाकर व्रत में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे और अन्य खाद्य पदार्थों को नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एफएसडीए की टीम ने मलियाना से कुट्टू के आटे के दो और सवां के चावल का एक नमूना लिया। यहां से 8.7 किलो साबुत कुट्टू सीज किया। गंगानगर से कुट्टू के आटे के दो और सिंघाड़े के आटे का एक नमूना लिया। कंकरखेड़ा से कुट्टू के आटे के दो, सवां के चावल, साबूदाना और मूंगफली दाना का एक-एक नमूना लिया। हस्तिनापुर से कुट्टू के आटे, सेंधा नमक और सवां चावल का एक-एक नमूना लिया। सरधना, सकौती टांडा से सवां के चावल का एक और कुट्टू की गिरी से दो नमूने लिए।
विज्ञापन

-----
एफएसडीए ने जारी की एडवाइजरी

- कुट्टू के आटे से बने पकवानों को एक बार में कम मात्रा में उपभोग करें।
- व्रत में प्रयोग होने वाले अन्य खाद्य पदार्थ, जैसे-सिंघाड़ा का आटा, मखाने और मूंगफली के मिश्रण के पकवान बनाएं।
- ठंडे खाद्य पदार्थ (दही, छाछ) और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
- कुट्टू के आटे की खरीदारी करते वक्त ध्यान रखा जाए कि उसकी विनिर्माण समयावधि अधिक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed