{"_id":"59419acc4f1c1b64088b473f","slug":"front-of-hanumaan-temple-khokha-become-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर के सामने ठेला लगाने पर बखेड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर के सामने ठेला लगाने पर बखेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुर्ती पैठ एरिया में हनुमान मंदिर के सामने दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा सब्जी का ठेला लगाने को लेकर बुधवार को बखेड़ा हो गया। मौके पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस की ठेले वाले से तीखी झड़प हो गई। काफी जद्दोजहद के बाद ठेला हटवाया गया।
इंस्पेक्टर लालकुर्ती सुधीर कुमार के मुताबिक गुदड़ी बाजार निवासी वाहिद कोर्ट का आदेश लेकर आया था। वह लालकुर्ती पैठ एरिया में हनुमान मंदिर के सामने जबरन ठेला लगाना चाहता था। जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति कर दी। हंगामा होने पर पुलिस पहुंची। मंदिर के सामने ठेला लगाने पर पुलिस ने वाहिद को समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। जिस पर पुलिस और वाहिद में बहस हो गई। लोगों ने वाहिद को समझाया कि बेवजह मामले को मत बढ़ाओ। जिसके बाद वाहिद वहां से ठेला लेकर चला गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सन् 2012 में भी उसका ठेला हटवा दिया गया था। वह दोबारा से ठेला लगाना चाहता है।
दुकान की छत गिरी
मेरठ। बेगमपुल स्थित मथुरा पैलेस में बुधवार को एक दुकान की छत गिरने से कई दुकानदार बाल-बाल बच गए। इसकी जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बताया कि दुकान कई दिनों से बंद थी। गनीमत रही कि छत गिरते समय उसके आसपास कोई नहीं था।