फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   From today banks will charge fees for every facility

आज से बैंक हर सुविधा के लिए वसूलेंगे शुल्क

Thu, 21 Jan 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
From today banks will charge fees for every facility
मेरठ। अब बैंक पे मनी फॉर सर्विस की नीति के तहत कार्य कर रहे हैं। हर सुविधा के लिए उपभोक्ता से शुल्क वसूला जाएगा। बुधवार से शहर के 45 लाख के आसपास खाताधारकों पर नए नियमों का प्रभाव पड़ेगा। नकद जमा और भुगतान पर बैंक चार्ज वसूलेगा।
विज्ञापन

बचत खाताधारक या चालू खाताधारक सभी इससे प्रभावित हुए हैं। आनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उन्हें पहली बार सर्विस लेने, पिन बदलने और मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा। कैनरा बैंक जिला अग्रणीय बैंक अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ाने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।
विज्ञापन

52 प्रकार की सेवाओं के लिए देना होगा शुल्क
बैंकों ने विभिन्न 52 प्रकार की सेवाओं में सेवा शुल्क में बदलाव किया है। आरबीआई की गाइडलाइन के बाद चेक बुक सेविंग व करंट अकाउंट, डेबिट कार्ड, नकद जमा, नकद निकासी, डिमांड ड्राफ्ट, डेबिट कार्ड, लॉकर, खाता बंद करना, पुराने रिकॉर्ड की जानकारी, पासबुक प्रिंट, एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस, मिनिम बैलेंस सेवाओं के लिए शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं के लिए देना होगा शुल्क
हस्ताक्षर, फोटो प्रमाणित के लिए लगेंगे 50 रुपये
सेविंग में 50 हजार से कम निकासी पर 10 रुपये चार्ज
एक बार चेक क्लियरेंस पर 10 रुपये चार्ज
मोबाइल नंबर बदलने के लिए देने होंगे 25 रुपये
नई पासबुक के लिए बैंक लेगा 50 रुपये
चेकबुक के लिए काटे जाएंगे 25 रुपये
नेट बैंकिंग के लिए पहली बार कटेंगे 25 रुपये
नेट बैंकिंग के पिन बदलने के लिए 10 रुपये चार्ज
जीएसटी भी देना होगा
सभी बैंकों की प्रक्रिया अलग है। कुछ बैंक अपने प्रीमियम कस्टम को सेवाएं फ्री भी दे रहा है। एसबीआई में 5 हजार से कम बैंक ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक बनवाने के लिए 25 रुपये शुल्क है। 5 हजार से 10 हजार के लिए 50 रुपये वसूले जाते हैं। 10 हजार से 1 लाख तक प्रति हजार 5 रुपये शुल्क होगा और जीएसटी अलग देना होगा। एक लाख से अधिक का ड्राफ्ट होने पर कम से कम 600 रुपये और अधिकतम 2 हजार रुपये बैंक शुल्क वसूलेगा।

बैंकों ने लगाया न्यूनतम शुल्क
बैंक अलग-अलग सेवाओं पर चार्ज बदलता रहता है। खाताधारकों की सुविधाओं का सदा ध्यान में रखते हुए बहुत ही न्यूनतम चार्ज लगाए गए हैं। फोटो सत्यापित के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। वेरिफाइड पासबुक अन्य कार्यों में आवश्यकता होती है। ऐसे में कर्मचारियों इन कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं। इन्हीं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ शुल्क लगाए गए हैं। - मुख्तयार सिंह, एजीएम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed