फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Friendship on Facebook, CRPF jawan raped by bragging marriage

CRPF जवान ने छात्रा से FB पर की दोस्ती, होटल में दुष्कर्म और मंदिर में शादी का नाटक

Sat, 12 Aug 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 12 Aug 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Friendship on Facebook, CRPF jawan raped by bragging marriage
शादी का झांसा देकर किया रेप

फेसबुक से दोस्ती करने के बाद सीआरपीएफ के एक जवान ने पहले तो छात्रा को शादी के झांसे में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने एक मंदिर में शादी का नाटक किया। 20 दिन तक अपने साथ रखा। बाद में छात्रा को गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन


बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में किराए पर रह रही है। छात्रा परतापुर बाईपास स्थित एक कॉलेज से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। उसका आरोप है कि एक साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर सीआरपीएफ जवान से हुई। फेसबुक पर दोनों की चेटिंग हुई तो दोनों फोन पर बात करने लगे। आरोपी छात्रा के साथ शादी करने की बात कहने लगा। 24 मार्च 2017 को आरोपी ने कहा कि उसकी बटालियन की ड्यूटी हरियाणा में जाट आंदोलन में लगी है, वह हरियाणा में ड्यूटी पर है।
विज्ञापन


आरोप है कि छात्रा को फोन करके बुला लिया और एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।  बाद में आरोपी छुट्टी पर आया और परतापुर स्थित एक होटल में छात्रा के साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। आरोपी शादी का झांसा देकर छात्रा को मेरठ में एक मंदिर में ले गया और शादी का नाटक किया। उसके बाद आरोपी ने छात्रा को एक माह तक अपने साथ रखा। छुट्टी काटकर गया तो छात्रा की हत्या की कोशिश भी की। आरोपी अब जम्मू में तैनात है और झारखंड के धनबाद क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पीड़िता ने पांच दिन पहले जम्मू में कमांडेंट से भी शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस को फेसबुक के फोटो और मैसेज भी दिखाए हैं। एसएसपी मंजिल सैनी ने पीड़िता को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाई 
आरोपी जवान ने छात्रा की अश्लील वीडियो क्लीपिंग बना ली। जिसके बाद आरोपी ने छात्रा को मैसेंजर में अश्लील मैसेज और फोटो भी भेजते हुए उत्पीड़न किया। शिकायत करने पर आरोपी ने वीडियो क्लीपिंग नेट पर डालने की धमकी दी। पीड़िता ने जान का खतरा जताकर सुरक्षा की भी मांग की है। 


परिजनों ने छात्रा को घर से निकाला
छात्रा ने बिलखते हुए पुलिस अफसरों से कहा कि वह किराए के कमरे पर रह रही है। परिजनों ने भी उसे घर से निकाल दिया। अब उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। यदि इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। परिजन भी छात्रा को हत्या की धमकी दे रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed