फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Friendship and rape with a woman by changing her name

नाम बदलकर महिला से दोस्ती और दुष्कर्म

Fri, 30 Sep 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Friendship and rape with a woman by changing her name
नाम बदलकर महिला से दोस्ती और दुष्कर्म
विज्ञापन

पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर की शिकायत, लिसाड़ीगेट के युवक पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेसी
मेरठ। गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी महिला ने लिसाड़ीगेट के युवक अरहान पर नाम बदलकर दोस्ती करने और नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, महिला की दो वर्ष पूर्व लिसाड़ीगेट निवासी अरहान से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। उसने महिला के साथ नाम बदलकर बातचीत शुरू की। दो दिन पहले युवक उससे मिलने मोदीनगर गया था। आरोप है कि वहां गाड़ी के अंदर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने महिला को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत मुरादनगर थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी लगातार परेशान करने लगा और रिश्तेदारों को फोटो और वीडियो भेजकर बदनाम कर रहा था। नए नए नंबरों से कॉल कर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed