फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud in twenty branches of SBI Bank from farmers at Muzaffarnagar district

फिर खुली एसबीआई की पोल, यहां 20 शाखाओं में पकड़ा गया बड़ा 'खेल', किसानों से धोखाधड़ी

Fri, 20 Sep 2019 01:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Sep 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud in twenty branches of SBI Bank from farmers at Muzaffarnagar district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

मुजफ्फरनगर जिले में एसबीआई की 20 शाखाओं में किसानों के केसीसी के खातों में तीन प्रतिशत का ब्याज का पैसा वापस नहीं मिलने का मामला सामने आ गया है। 812 किसानों के खाते अब तक चिह्नित हो चुके हैं, जिनको सरकार की ब्याज की छूट से वंचित किया गया। बैंक 703 केसीसी में पैसा वापस करने की कार्रवाई कर चुका है। ऐसा लग रहा है कि एसबीआई की जिले की सभी शाखाओं में खेल हुआ है। 

विज्ञापन


किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को केंद्र सरकार विशेष सुविधा देती है। किसान को दो प्रतिशत ब्याज की छूट करते हुए सात प्रतिशत पर ऋण दिया जाता है। इसके बाद यह प्रावधान किया गया है कि जो किसान एक वर्ष की सीमा से पहले अपना पैसा जमा करेगा उसे तीन प्रतिशत ब्याज में और अधिक छूट मिलेगी।
विज्ञापन


केवल किसान को चार प्रतिशत ब्याज ही देना होगा। जिले में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में किसानों का तीन प्रतिशत उनके खातों में वापस आया ही नहीं। 365 दिन से पहले पैसा जमा करने के बाद भी किसानों से पूरा सात प्रतिशत ब्याज वसूला गया। शुरुआत में एक दो किसानों ने शिकायत की लेकिन बाद में मामला सामने आता गया। जब सैकड़ों किसानों की शिकायत सामने आई तो एलडीएम अमित बुंदेला ने एसबीआई से अपनी ब्रांचों की जांच कराने को पत्र लिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जांच शुरू हुई तो किसानों की बात सच साबित हुई। अभी तक जिले की बीस शाखाओं में जांच चल रही है। इनमें 812 किसानों के खाते ऐसे सामने आए, जिन्हें पात्रता के बाद भी तीन प्रतिशत का लाभ नहीं दिया गया। इनमें 703 किसानों के केसीसी में पैसा वापिस करने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। जांच लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: खुल गई एसबीआई बैंक की पोल, किसानों को लगाई करोड़ों की चपत

एलडीएम अमित बुंदेला का कहना है कि जितने भी किसानों का पैसा उन्हें नहीं मिला, उन सभी को छूट का लाभ दिलाया जा रहा है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय को भी पत्र लिखा गया है। एसबीआई की टीम इस काम में लगी है। जल्द ही एसबीआई की सभी शाखाओं की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

एसीबीआई शाखा                   केसीसी की संख्या        
बघरा                                 10
बसे़डा                               165
खतौली                               55
रामराज                               5
रोहानाकलां                         62
भौकरहेड़ी                          3
कुटेसरा                            22
बरला                             60 
भैंसी                             143
पचेंडा कलां                     22
तिस्सा                          10
भौराकलां                      25
मखियाली                      70
दतियाना                       4
मीरापुर                        45
शाहपुर                       27
भोपा                          45
मंसूरपुर                       27
छपार                         10
पुरकाजी                       2

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed