फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fraud in the name of home

घरौंदे का सब्ज बाग दिखाकर ठगी करने वाला दबोचा

Mon, 07 Oct 2019 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
fraud in the name of home
मेरठ।
विज्ञापन

आवासीय योजना में घर दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोचा है। इसकी जानकारी होने पर ठगी के शिकार लोगों थाने पहुंचकर हंगामा किया।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली निवासी एक युवती ने 9 सितंबर को इस्लामाबाद निवासी राशिद, नदीम, साजिद सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने राशिद पुत्र नसीरूद्दीन को गिरफ्तार किया। राशिद की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही पीड़ित थाने पहुंचने लगे। इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश शर्मा ने कुछ पीड़ितों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि राशिद ने सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर ठगी की है। वह गिरोह चलाता है। इसमें दो महिलाओं समेत कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

आवासीय योजना की आड़ में ठगी
थाने पहुंचे अधिकांश पीड़ित लोगों के हाथ में जिला नगरीय अभिकरण (डूडा) की एक गुलाबी रसीद थी। इन लोगों ने बताया कि राशिद ने दो साल पहले ठगी का जाल बिछाया। वह लोगों को एक घर दिलाने की आड़ में 60 से 80 हजार रुपये वसूलता था। कई लोगों ने तो छह से आठ घर खरीदने के लिए एकसाथ रुपया दे दिया था। कुछ लोगों ने नकद तो कुछ ने एकाउंट से रुपया ट्रांसफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा से जुड़े हैं तार
पीड़ितों के पास मिले कागजातों में परियोजना अधिकारी से लेकर नगरायुक्त/परियोजना निदेशक तक के हस्ताक्षर थे। आवंटन पत्र भी नोटरी के साथ उपलब्ध कराए गए थे। लोगों ने खुलासा किया कि फार्म भरने से पहले उन्हें लोहियानगर में फ्लैट दिखाए गए। आवंटन पत्र कचहरी से उपलब्ध कराया गया। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं डूडा से जुड़ा कोई कर्मचारी भी इस धंधे का हिस्सा है।
लोगों को धमका रही महिला
पीड़ितों का कहना है कि गिरोह में राशिद की पत्नी भी सक्रिय है। वह लोगों को फंसाने का काम करती थी। राशिद लोगों से ऐसे मिलता था, जैसे कि डूडा से जुड़ा कोई अफसर हो। आरोप है कि रुपया वापस मांगने पर राशिद की पत्नी अपहरण और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लोगों को चुप करा देती थी। लोगों अनुसार, राशिद लोन दिलाने और नौकरी दिलाने के नाम पर भी ठगी करता था।

वर्जन -
नौ सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें राशिद वांछित था। उसी मुकदमे में गिरफ्तारी की गई है। पीड़ितों ने कई थानों में मुकदमे दर्ज कराए है। - देवेश शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed