{"_id":"5d08aff78ebc3e107a26ac11","slug":"fraud-female-recruit-found-in-police-training-school-in-meerut-police-custody","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में फर्जी तरह से ट्रेनिंग कर रही युवती गिरफ्तार, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में फर्जी तरह से ट्रेनिंग कर रही युवती गिरफ्तार, जांच में जुटे अफसर
Tue, 18 Jun 2019 03:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Jun 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मेरठ-हापुड़ रोड पर स्थित पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में एक कथित रंगरूट के फर्जी तरह से पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी लगने पर पुलिस ने कथित रंगरूट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अफसर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ-हापुड़ मार्ग पर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल एक कथित रिक्रूट को पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार कथित प्रशिक्षु बिजनौर जनपद के नहटौर क्षेत्र की रहने वाली है, जिसका नाम प्रीति बताया गया है। वह पिछले कई माह से पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग कर रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार सुबह रिक्रूट के फर्जी तरह से पुलिस प्रशिक्षण लिए जाने का खुलासा होने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कथित प्रशिक्षु को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि उसे फिलहाल आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
युवती से पुलिस की बेल्ट व कैप समेत कई चीजें बरामद
पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने के बाद कथित प्रशिक्षु से आईडी कार्ड, बेल्ट, टोपी समेत कई चीजे बरामद हुई हैं। युवती के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिजनौर निवासी के रूप में हुई है।
युवती से पुलिस की बेल्ट व कैप समेत कई चीजें बरामद
पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने के बाद कथित प्रशिक्षु से आईडी कार्ड, बेल्ट, टोपी समेत कई चीजे बरामद हुई हैं। युवती के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिजनौर निवासी के रूप में हुई है।