फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four years later, investigation into the Sohanveer murder case resumes.

Meerut News: सोहनवीर हत्याकांड की चार साल बाद फिर जांच शुरू

Sat, 24 Jan 2026 10:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 24 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Four years later, investigation into the Sohanveer murder case resumes.
पुलिस ने लगा दी थी एफआर, परिजन न्याय के लिए लगातार प्रयासरत थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मीरपुर जखैडा में चार साल पूर्व हुई दुग्ध व्यापारी सोहनवीर की हत्या का रहस्य खुलने की परिवार की उम्मीद जगी है। इस जघन्य हत्याकांड की जांच अब क्राइम ब्रांच के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक पटेल को सौंपी गई है। शनिवार को जांच अधिकारी क्राइम ब्रांच के सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
जानी थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेड़ा निवासी पच्चीस वर्षीय सोहनवीर पुत्र प्रकाश की 2022 में गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के समय सोहनवीर अपनी गाड़ी से सिवाल खास में स्थित एक डेरी पर दूध डालकर वापस घर लौट रहे था। बदमाशों ने रास्ते में रोककर उनकी गोली मार कर हत्या की थी। घटना को लेकर पुलिस ने तीन दर्जन से भी ज्यादा व्यक्तियों से पूछताछ की थी, लेकिन आरोपियों को पता नहीं लग पाया। पुलिस ने एफआर लगाकर फाइल को बंद कर दिया।
विज्ञापन

मृतक सोहनवीर को न्याय दिलाने के लिए परिवार पांच साल से पुलिस के आला अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है। मृतक सोहनवीर का भाई अनिल इस हत्या कांड में पैरवी कर रहा था। इसके बाद भी अनिल ने हिम्मत नहीं हारी। उसने दोबारा जांच के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की। अब उनकी मांग पर जांच क्राइम ब्रांच को दी गई है। शनिवार दोपहर क्राइम ब्रांच के सीओ अभिषेक पटेल व थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने पुलिस टीम के साथ गांव जखेड़ा पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed